विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selena Gomez का दावा, हेली बीबर को मिल रही है जान से मारने की धमकियां, फैंस से की शांत रहने की अपील

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 24 Mar 2023 09:46 PM (IST)

Selena Gomez On Hailey Bieber हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोम्स ने इस बात का खुलासा किया है कि हेली बीबर को ...और पढ़ें

Selena Gomez On Hailey Bieber: सेलेना गोम्स हॉलीवुड एक्ट्रेस है।
Selena Gomez On Hailey Bieber: सेलेना गोम्स हॉलीवुड एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Selena Gomez On Hailey Bieber: हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोम्स ने खुलासा किया है कि हेली बीबर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सेलेना गोम्स इसके बाद हेली बीबर के बचाव में आगे आई हैं। उन्होंने अपने फैंस से आवाहन किया है कि वह इस बात का कयास लगाना बंद करें कि दोनों के बीच लड़ाई चल रही है। 

सेलेना गोम्स ने बताया कि हेली बीबर को धमकी दी जा रही है

सेलेना गोम्स ने इस बात का भी खुलासा किया कि हेली बीबर उनके संपर्क में हैं और उन्होंने उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सेलेना गोम्स ने अपने फैंस से इसे रोकने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी और तनाव का समर्थन नहीं करती।

सेलेना गोम्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हेली बीबर ने मुझसे बात की है'

सेलेना गोम्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हेली बीबर ने मुझसे बात की है और उन्होंने बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वहीं, उन्हें बहुत ज्यादा हेटफुल और नेगेटिव कमेंट भी मिल रहे हैं। मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं। किसी को भी नफरत का अनुभव नहीं होना चाहिए। मैं हमेशा दया भाव रखती हूं और मैं चाहती हूं यह सब रुक जाए।' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की है।

हेली बीबर ने सेलेना गोम्स के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से शादी की है

गौरतलब है कि हेली बीबर ने सेलेना गोम्स के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से शादी की है। सोशल मीडिया पर इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि हेली एक मतलबी लड़की है और उन्होंने सेलेना गोम्स को ठीक से ट्रीट नहीं किया है। सेलेना गोम्स के फैंस को यह बात पसंद नहीं आई  और उन्होंने हेली बीबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष सेलेना गोम्स और हेली बीबर की मुलाकात एकेडमी म्यूजियम मेट गाला पर भी हुई थी। सेलेना गोम्स हॉलीवुड एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। वह कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)