विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के लेटेस्ट पोस्ट ने दी 'आशिकी 3' की खबरों को हवा, हीरोइन के नाम की भी हुई चर्चा

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 18 Jul 2023 12:08 PM (IST)

SatyaPrem Ki Katha Actor Kartik Aaryan Latest Post कार्तिक आर्यन अपनी हालिया रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

SatyaPrem Ki Katha Actor Kartik Aaryan Latest Post, Instagram
SatyaPrem Ki Katha Actor Kartik Aaryan Latest Post, Instagram

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल
  2. आशिकी 3 पर शुरू हुई चर्चा
  3. सत्यप्रेम की कथा का बिजनेस

नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Actor Kartik Aaryan Latest Post: कार्तिक आर्यन इन दिनों सत्यप्रेम की कथा की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की हालिया रिलीज ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। वहीं, अब कार्तिक आर्यन अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ गए हैं।

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी एक रोमांटिक फोटो साझा की है। तस्वीर में कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर की नेटेड शर्ट में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या बोले कार्तिक ?

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट के कैप्शन में अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "अपनी अगली रोमांटिक फिल्म का इंतजार कर रहा हूं, कोई है ?"

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आशिकी 3 का फैंस को इंतजार

कार्तिक आर्यन के पोस्ट शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में फैंस ने अंदाजा लगाया कि एक्टर ने आशिकी 3 को लेकर अपडेट शेयर की है। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म में हीरोइन को लेकर भी अपनी पसंद बता दी। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी ज्यादातर यूजर्स की पहली पसंद रहीं।

सत्यप्रेम की कथा का बिजनेस

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज के दिन से दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने अब 29 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी। अब तक सत्यप्रेम की कथा ने 70 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और धीमी चाल से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

फिल्म की स्टार कास्ट

सत्यप्रेम की कथा की बात करें तो फिल्म का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी अहम किरदारों में हैं। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।