Saroj Khan के निधन के बाद वायरल हो रहा उनका ये वीडियो, पार्टी में झूमकर डांस करती आईं नजर
सरोज खान ने 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिसा पर हर किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में 'मास्टर जी' के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सराज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वह हमेशा ही अपने शिष्यों के लिए दिलों में जिंदा रहेंगी। सरोज खान ने 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिसा पर हर किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं सोशल मीडिया पर सरोज खान के निधन के बाद उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं अब उनका और थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी झूम उठेगें।
View this post on Instagram
Mamma Lived Life to the Fullest..Enjoyed every Moment 😍😍🤗🤗🥰🥰😘😘
सरोज खान का ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो में वह पूरी एनर्जी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो फैमिली पार्टी का लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई दिख रही हैं। सरोज का वीडियो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो से साफ पता चला रहा है कि वह जिंदगी के हर लम्हें को एंजॉय करती थी।
आपको बता दें कि सरोज खान ने निधन से पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अपना आखिरी पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत के निधन पर दुख जाहिर किया था। यहां देखें सरोज खान का ये आखिरी पोस्ट...
आपको बता दें कि शुक्रवार यानी 3 जून देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते सरोज खान का निधन मुंबई में हो गया था। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बीते काफी समय से उनहें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी इसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। हॉस्पिटल में भर्ती के बाद उनके कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।