Sardar Ka Grandson का सॉन्ग ‘मैं तेरी हो गई’ हुआ रिलीज, दिखी गजब की केमिस्ट्री
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म सरदार का ग्रैंड सन का रोमांटिक गाना मांगलवार को रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म सरदार का ग्रैंड सन का रोमांटिक गाना मांगलवार को रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सॉन्ग में जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं।
इसकी जानकारी अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग की एक क्लिप शेयर कर दी। इस वीडियो क्लिप को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'ये सॉन्ग सच्चे प्यार का प्रतीक है। मैं तेरी हो गई आपके दिल को खुशी से पिघला देगा।'
सॉन्ग 'मैं तेरी हो गई' में जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह की जोड़ी के बीच के गजब की केमिस्ट्री नजर आ रही है। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी का देसी लुक देखने को मिल रहा है। इस सॉन्ग को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस रोमांटिक सॉन्ग को मिलिंद गाबा और पल्लवी गाबा ने अपनी आवाज में गाया है। सॉन्ग के ओरिजनल म्यूजिक मिलिंद गाबा ने कंपोज किया है, साथ ही सॉन्ग के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने रीक्रिएटिड कंपोज किया है। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए लेकिन यूट्यूब पर सॉन्ग को लाखों लोग देख चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में फिल्म का जीन नी करदार रिलीज हुआ था, जिसमें अर्जुन और रकुल प्रीत पंजाबी बिट्स पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरूआत में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह बरात के लिए तैयार होतो नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक बच्चा उन्हें डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए ले जाता है और उसके बाद भांगड़ा स्टेप्स करते है।
इस सॉन्ग को जस मानक, ई मानक और निखिता गांधी ने गाया है। वहीं मानक ई ने इसके ओरिजन म्यूजिक को बनाया है और तनिष्क बागची बनाया गया है। इस ओरिजन फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा नीना गुप्ता, सोनी राजदान, दिव्या सेठ भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी साल 1947 से शुरू होकर 2020 तक तीन पीढ़ियो पर आधारित है।
इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएगे। इस फिल्म को 18 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।