IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर के विकेट लेने पर खुश हुईं Sara Tendulkar, रिएक्शन हुआ वायरल
Sara Tendulkar On Arjun Tendulkar सारा तेंदुलकर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया है। वह अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंची है। भाई के विकेट लेने पर वह काफी खुश नजर आई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Tendulkar On Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। वह एक अच्छे बॉलर हैं। अब उन्होंने पंजाब किंग के खिलाफ खेलते हुए 1 विकेट लिया है। इसके चलते उनकी बहन सारा तेंदुलकर काफी खुश नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे है।
अर्जुन के विकेट लेने पर सारा ने ऐसे किया रिएक्ट
जैसे ही अर्जुन तेंदुलकर ने विकेट लिया, सारा तेंदुलकर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई और वह ताली बजाकर भाई को प्रोत्साहित करती नजर आई। इसके पहले, मैच देखने सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंचे हैं। वह भी बेटे को मिली सफलता से खुश नजर आए। गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे बॉलर के अलावा ऑलराउंडर भी माने जाते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर साबित हुए महंगे बॉलर
अर्जुन तेंदुलकर मैच में महंगे बॉलर साबित हुए है। उन्होंने तीन ओवर में 48 रन दिए है। इसके चलते सारा तेंदुलकर के चेहरे पर मायूसी भी देखी गई। वहीं, उनकी रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने तीसरे ओवर में 31 रन दिए है। उनके चेहरे पर निराशा साफ़ देखी जा सकती है।
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में मैच का आनंद लेती है और अपने भाई का मनोबल भी बढ़ाती है। इसके पहले भी उन्हें कई बार स्टेडियम में देखा गया है। सारा तेंदुलकर की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, कई फैंस उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए भी हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।
सारा तेंदुलकर ने फिल्मों को लेकर अभी तक कोई मन नहीं बनाया है
सारा तेंदुलकर ने फिल्मों को लेकर अभी तक कोई मन नहीं बनाया है। कई बार इस प्रकार की खबरें आती हैं कि वह जल्द फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएंगी। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। फैंस का भी मानना है कि सारा तेंदुलकर को एक्टिंग करना चाहिए।
*डिस्क्लेमर : इस खबर में सारा तेंदुलकर की जो तस्वीर लगाई गई थी वह पुरानी थी। फैक्ट चेक के दौरान हमें या ज्ञात हुआ की खबर में उल्लेखित मैच वाले दिन की तस्वीर यह नहीं है। अतः हमने इसे ताजा तस्वीर से बदल दिया है। जागरण अपने पाठकों को तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें देने के लिए प्रतिबद्ध है।*
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।