विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: इस दिन के लिए बहुत लंबा इंतजार... Arjun Tendulkar के पहले IPL विकेट पर भावुक हुईं बहन Sara

By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
Published: Wed, 19 Apr 2023 04:44 PM (GMT+05:30)

Sara Tendulkar Post on Arjun first IPL Wicket SRH vs MI सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन के आईपीएल में पहले ...और पढ़ें

Sara Tendulkar Post on Arjun first IPL Wicket SRH vs MI
Sara Tendulkar Post on Arjun first IPL Wicket SRH vs MI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी है। प्रेशर से भरे आखिरी ओवर में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लाजवाब बॉलिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2023 में तीसरी जीत पर मुहर लगाई। हालांकि, अर्जुन को आईपीएल की पिच पर कदम रखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भाई की सफलता पर बहन सारा तेंदुलकर भी फूली नहीं समां रहीं हैं।

सारा ने लिखा भावुक पोस्ट

अर्जुन द्वारा आईपीएल में पहला विकेट लेने के बाद सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए भाई के लिए भावुक पोस्ट लिखा। सारा ने लिखा, "इस दिन के लिए बहुत लंबा इंतजार किया। अर्जुन तेंदुलकर तुम पर बहुत गर्व है।" इसके अलावा सारा ने अर्जुन के पहले आईपीएल विकेट का वीडियो भी शेयर किया और लिखा, "हाईलाइट देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।"

'Nepotism के कारण उसका खूब मजाक उड़ा, लेकिन...', Arjun Tendulkar को लेकर Preity Zinta का ट्वीट हुआ वायरल

अर्जुन ने की लास्ट ओवर में घातक गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 20 रनों का बचाव किया था। अर्जुन ने ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च किए थे और इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट भी झटका था।

IPL में बेटे को खेलते देख Sachin Tendulkar की आंखों में आ गए आंसू, Arjun Tendulkar का पहला ओवर क्यों है खास?

कप्तान रोहित ने बांधे अर्जुन की तारीफों के पुल

जीत की हैट्रिक लगाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वह हमारे साथ तीन साल से है। वह जानता है कि टीम को उससे क्‍या चाहिए। उसके प्‍लान भी सटीक हैं। वह चीजों को आसान भी रखता है। शुरुआत में स्विंग करता है और अंत में सटीक यॉर्कर भी कर रहा है।"

मुंबई का जोरदार कमबैक

आईपीएल 2023 का आगाज भले ही मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन रोहित की पलटन जीत की पटरी पर लौट चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा था। इसके बाद टीम ने केकेआर को वानखेड़े में धूल चटाई थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने इस सीजन की अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और ऑरेंज आर्मी को 14 रनों से हराया।