यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sara Ali Khan बर्फबारी में भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचीं केदारनाथ, एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें
Sara Ali Khan Visits Kedarnath सारा अली खान भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Visits Kedarnath: सारा अली खान (Sara Ali Khan) को घूमने का बहुत शोक है। वह जब भी अपनी फिल्म्स की शूटिंग के फ्री होती हैं तो दोस्तों के साथ घूमने निकल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में सारा भगवान शिव के दर्शन करनें केदारनाथ पहुंचीं थी। हालांकि उनकी मुंबई वापसी हो चुकी है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें बुधवार को फैंस के साथ साझा की है।
केदारनाथ धाम पहुंचीं सारा अली खान
इन फोटोज में सारा अली खान भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम के दर्शन करती नजर रही हैं। ये कहना सही है सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इसी स्थान और इसी नाम से की थी। एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म की जिसका नाम केदारनाथ था। उसकी शूटिंग यहीं की थी और वह पूरे 2 महीने केदारनाथ धाम में रही थीं।

एक्ट्रेस ने किए भोलेनाथ के दर्शन
इस तस्वीर में सारा अली खान केदारनाथ धाम के दर्शन करती नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक शीला पर बैठकर प्रार्थना कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर का शॉल ओढ़कर नजर आ रही है।

सारा ने लिखी दिल की बात
तस्वीर साझा करते हुए सारा ने अपने दिल की बात भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''पहली बार जब मैं इस स्थान पर आई थी तो मैंने कभी कैमरे का सामना तक नहीं किया था। आज मैं इसके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। धन्यवाद केदारनाथ आज मैं जो हूं, मुझे वो बनाने के लिए और यह सब देने के लिए।"

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में
सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। फिल्म 23 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ 'लुका छुपी 2, ऐ वतन मेरे वतन में भी नजर आएंगी।
