विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sara Ali Khan: कांस में इस खास वजह से सारा अली खान ने पहना था लहंगा, कारण जान एक्ट्रेस पर होगा गर्व

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 29 May 2023 04:04 PM (IST)

Sara Ali Khan On Cannes 2023 सारा अली खान हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में नजर आई थीं। ...और पढ़ें

Sara Ali Khan On Cannes 2023, Instagram
Sara Ali Khan On Cannes 2023, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan On Cannes 2023:  सारा अली खान ने इस साल कांस में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से खूब चर्चा भी बटोरी। अब उन्होंने इस खास लुक को चुनने के पीछे का कारण बताया है, जिसे सुन हर भारतीय का दिल खुश हो जाने वाला है।

किस लुक में नजर आईं सारा ?

सारा अली खान ने कांस में पहले दिन रेड कारपेट वॉक के दौरान बेज और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। अब एक्ट्रेस ने पीटीआई के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने कांस के मंच पर भारतीय परिधान क्यों चुना था।

सारा ने क्यों चुना भारतीय परिधान ?

सारा अली खान का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीयता को बढ़ावा देना जरूरी है, क्योंकि संस्कृति के मामले में भारत एक समृद्ध देश है। एक्ट्रेस ने कहा कि भारत में कई अलग-अलग भाषाएं, भावनाएं है, बहुत गहराइयां है और  ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर उन्हें इसके बारे में बात करने में गर्व महसूस होता है।

किस वजह से कांस पहुंची सारा ?

कान्स फिल्म फेस्टिवल में सारा को इंडियन पवेलियन और रेड सी फिल्म फेस्टिवल ने इनवाइट किया था। उन्हें इवेंट में उन महिलाओं को सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया गया था जो कैमरे के पीछे और सामने काम करती हैं।

कांस में क्या था खास ?

सारा ने बातचीत में खुद को परिभाषित करने वाले तीन शब्द भी बताए। एक्ट्रेस ने कहा औरत, अभिनेत्री और भारतीय ऐसे शब्द है जो उन्हें डिफाइन करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांस में उन्हें इन सभी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।  

किस फिल्म में नजर आएंगी सारा ?

सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द कॉमेडी ड्रामा फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली। जरा हटके जरा बचके इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।