विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दंगल' फेम Suhani Bhatnagar की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहीं Sanya Malhotra, बोलीं- 'वह बहुत खास थी'

Published: Sun, 18 Feb 2024 01:43 PM (IST)

Suhani Bhatnagar Death दंगल स्टार सुहानी भटनागर के निधन से हर कोई हैरान है। 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ...और पढ़ें

सान्या मल्होत्रा ने सुहानी भटनागर के निधन पर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सान्या मल्होत्रा ने सुहानी भटनागर के निधन पर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुहानी भटनागर के निधन से हैरान सान्या मल्होत्रा
  2. सुहानी की मौत पर नहीं हो रहा सान्या को यकीन
  3. सान्या ने सुहानी को बताया सबसे खास

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लंबी बीमारी के बाद सुहानी का निधन हो गया। 19 साल की एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

सुहानी भटनागर के निधन से हर कोई हैरान है। आमिर खान (Aamir Khan), नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी थी। अब एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने सुहानी के निधन पर शोक जताया है।

सुहानी के निधन से सान्या को लगा झटका

'दंगल' में बड़ी बबीता फोगाट बनीं सान्या मल्होत्रा को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुहानी अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सुहानी के इतनी जल्दी जाने की कोई उम्र नहीं थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर को-स्टार के निधन का शोक मनाते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं यकीन नहीं कर सकती कि यह सच है।"

Sanya Malhotra

यह भी पढ़ें- 'दंगल गर्ल' Suhani Bhatnagar के निधन से सदमे में Zaira Wasim, बोलीं- 'काश यह अफवाह होती'

सान्या मल्होत्रा ने आगे सुहानी की तारीफ की और उन्हें सबसे खास बताया। एक्ट्रेस ने लिखा, "हमारी सुहानी की तरह कोई नहीं था। वह बहुत खास, टैलेंटेड और इतनी जल्दी दुनिया छोड़ने के लिए बहुत छोटी थी। रेस्ट इन पीस छोटू। पूजा, पुनीत और पूरी फैमिली को मेरी गहरी संवेदना।"

सुहानी भटनागर का करियर

सुहानी भटनागर को नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' में जूनियर बबीता फोगाट के किरदार के लिए जाना जाता था। इस फिल्म से सुहानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह कई टीवी एड्स में भी नजर आ चुकी थीं। 'दंगल' से भले ही सुहानी को बहुत लाइमलाइट मिली, लेकिन उन्होंने काम को जारी रखने की बजाय फिल्मों से कुछ समय के लिए किनारा कर लिया था। सुहानी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं और फिर से कमबैक करने वाली थीं।

Suhani Bhatnagar

हालांकि, सपनों की उड़ान भरने से पहले ही सुहानी इस दुनिया से चली गईं। दो महीने पहले उनके माता-पिता को डर्मेटोमायोसाइटिस नामक बीमारी का पता चला था। एम्स में इलाज के दौरान सुहानी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- कौन थीं 'दंगल गर्ल' Suhani Bhatnagar जिनका 19 की उम्र में निधन? आमिर खान की बेटी बन हुई थीं मशहूर