Move to Jagran APP

Sanya Malhotra ने तमिल सॉन्ग ‘एंजॉय एनजामी’ पर किया डांस, सेलेब्स ने कमेंट कर की तारीफ

सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ डांस वीडियो फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो फेमस तमिल सॉन्ग एंजॉय एनजामी पर डांस करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:03 PM (IST)
Sanya Malhotra ने तमिल सॉन्ग ‘एंजॉय एनजामी’ पर किया डांस, सेलेब्स ने कमेंट कर की तारीफ
Sanya Malhotra dance on Tamil song 'Enjoy Enzami', celebs comment and praise.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ डांस वीडियो फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो फेमस तमिल सॉन्ग 'एंजॉय एनजामी' पर डांस करती दिख रही हैं।

loksabha election banner

इस डांस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सान्या इस सॉन्ग को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)

अभिनेत्री जरीन खान ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा क्या बात है। वही अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, ‘लव इट।’ साथ ही अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपशक्ति खुराना ने भी वीडियों पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Sanya1

Sanya2

Sanya3 

इससे पहले सिंगर और अभिनेता दिल दोसांझ ने इस तमिल सुपरहिट सॉन्ग पर एक डांस वीडियो बनाई थी, जिसमें उसमें उन्होंने शानदार भांगडा स्टेप्स करते दिख रहे थे। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद किया था और वीडियो पर दिलखोल कर लाइक किया था।

बता दें कि 5 मार्च को रिलीज हुए इस फेमस सॉन्ग एजॉय एनजामी को संतोष नारायणन ने कंपोज किया है। सॉन्ग को सिंगर धे और रैपर अरिवु ने गाया है, ये सॉन्ग मजदूरों के संघर्ष और पर्यवरण के मुद्दे पर बात करता है। एंजॉय एनजामी एआर रहमान के मेजा का फर्स्ट इंडिपेंडेंट सॉन्ग है। जो स्वतंत्र कलाकारों के लिए एक विशेष मंच है। ये सॉन्ग मार्च के महीने यूट्यूब और कई म्यूजिक प्लेफॉर्मों पर रिलीज किया गया था।

बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने अपने करियार की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान ही उन्होंने कई विज्ञापानों में काम किया है। वहीं उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2016 में आई नितेश तिवारी की बहुचर्चित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दंगल से की है। इस फिल्म में उन्होंने बबीता कुमारी का अहम किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में मुख्य भूमिका निभाई हैं। उन्हें आखिरी बार अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो में नजर आईं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.