विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 सालों में बन पाई थी सिनेमा की सबसे 'मनहूस' फिल्म, रिलीज से पहले ही दो एक्टर और डायरेक्टर की हुई थी मौत

Published: Sun, 26 Jul 2026 10:13 AM (IST)

सिनेमा के इतिहास की सबसे मनहूस फिल्म को बनने में 23 साल का लंबा वक्त लगा था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

सिनेमा की मनहूस फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सिनेमा की मनहूस फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 40 साल पहले आई थी ये फिल्म

  2. मनहूस फिल्म के तौर पर मशहूर

  3. बनने में लग गया था 23 साल का वक्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में जहां एक तरफ कुछ कालजयी फिल्में ऐसी रही हैं, जिनकी सफलता इतिहास बन गई है। दूसरी तरफ कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिनके बारे में कोई बात भी नहीं करना चाहता। एक ऐसी ही फिल्म को 40 साल पहले रिलीज किया गया था, जिसे आज हिंदी सिनेमा की सबसे मनहूस मूवी के तौर पर याद किया जाता है। 

इस फिल्म को बनने में ही 23 साल का लंबा वक्त लग गया था और इस दौरान मूवी के दो लीड एक्टर्स के साथ-साथ निर्देशक की भी मौत हो गई थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।

बॉलीवुड की मनहूस फिल्म

हर फिल्ममेकर और कलाकार का सपना होता है कि वह ऐसी फिल्म का हिस्सा बने है, जो सफलता की नई-नई ऊंचाइयों को छुए। लेकिन कुछ बदनसीब फिल्में ऐसी होती हैं, तो उन सेलेब्स के करियर पर एक काला धब्बा बन जाती हैं। आज हम आपको सिनेमा की एक ऐसी ही मनहूस मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनाने में 23 साल लगे और इसके बावजूद महा फ्लॉप हो गई। 

यह भी पढ़ें- Madhubala से होती थी खूबसूरती की तुलना, कौन थीं निगार सुल्ताना? मुंबई बम धमाकों का आरोपी था इनका दामाद

love and god movie

दरअसल यहां बात साल 1986 में रिलीज हुई अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री निम्मी की फिल्म लव एंड गॉड (Love And God) की जा रही है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर मुगल-ए-आजम के निर्देशक के आसिफ यानी करीमुद्दीन आसिफ ने साल 1963 में लव एंड गॉड का बनाने की जिम्मा लिया।

love and god (1)

फिल्म की शुरुआत में गुरु दत्त इसके लीड एक्टर थे, उन्होंने कुछ सीन्स की शूटिंग भी की थी, लेकिन 1964 में दत्त के निधन से ये फिल्म अटक गई। कुछ सालों बाद फिर इसमें बतौर एक्टर संजीव कुमार की एंट्री हुई और 1970 में जाकर दोबारा से ये फिल्म ऑन ट्रैक आ गई।

love and god (2)

लेकिन इसी दौरान के आसिफ की भी मौत हो गई और लव एंड गॉड एक बार फिर से रुक गई। इसके के आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने इस फिल्म को पूरा किया, लेकिन रिलीज से पहले ही संजीव कुमार का निधन हो गया।

महा फ्लॉप रही फिल्म

इसके बाद 27 मई 1986 को फिल्म रिलीज हुई और कमर्शिल तौर पर महा फ्लॉप साबित हुई। इस तरह से लव एंड गॉड को बॉलीवुड की सबसे मनहूस फिल्म करार दिया गया। संजीव कुमार और निम्मी के अलावा इस मूवी में अभिनेता प्राण और अभिनेत्री शिमी गिरेवाल जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ लागत... 730 दिनों की मेहनत; 66 साल पहले आया वो 'कालजयी गीत', जिसने रच डाला था इतिहास!


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।