Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Dutt की हेरा फेरी 3 में हुई एंट्री, निभाएंगे डॉन की भूमिका लेकिन एक ट्विस्ट के साथ

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 07:05 PM (IST)

    Sanjay Dutt In Hera Pheri 3 इसके पहले अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन बाद में फरवरी में उन्होंने इस फिल्म के प्रोमो के लिए शूट किया है।

    Hero Image
    Sanjay Dutt In Hera Pheri 3: हेराफेरी 3 में संजय दत्त भी नजर आएंगे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjay Dutt In Hera Pheri 3: संजय दत्त हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। वहीं, वह फिल्म में एक अंधे डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबरों के अनुसार उनकी भूमिका वेलकम फिल्म की फिरोज खान की भूमिका आरडीएक्स से मिलती-जुलती होगी। हेरा फेरी 3 में इसके पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की भूमिका तय हो चुकी है। अब संजय दत्त को भी इस फिल्म में लिया गया है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि वह फिल्म में एक अंधे डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेरा-फेरी 3 का निर्देशन फरहाद सामजी करने वाले हैं

    हेरा-फेरी 3 एक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन फरहाद सामजी करने वाले हैं। वहीं, फिल्म में कार्तिक आर्यन भी होंगे। परेश रावल ने इसके पहले पुष्टि की थी कि वह फिल्म में आईकॉनिक भूमिका बाबू भैया के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लॉस एंजेलिस, अबू धाबी और दुबई में शूट किया जाएगा।

    क्या 300 करोड़ की नेटवर्थ रखते हैं Kapil Sharma, पूछे जाने पर दिया ये जवाब

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    संजय दत्त की इस फिल्म फ्रेंचाइजी में पहली बार एंट्री हो रही है

    संजय दत्त की इस फिल्म फ्रेंचाइजी में पहली बार एंट्री हो रही है। उन्होंने इस बारे में बताते हुए द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "जी हां। यह बात सच है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म में अंधे डॉन की भूमिका निभा रहे हैं। इसपर भी उन्होंने हामी भरी। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार सभी की डेट तय हो जाएगी तब सभी इसी वर्ष फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

    मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    संजय दत्त की भूमिका फिल्म के लिए काफी अहम है

    वहीं, सूत्रों के अनुसार संजय दत्त की भूमिका फिल्म के लिए काफी अहम है। उनकी भूमिका वेलकम फिल्म के फिरोज खान की भूमिका से मिलती-जुलती है। इसके पहले संजय दत्त ने कहा था, 'मैं कर रहा हूं और पूरी टीम के साथ शूट करने को लेकर एक्साइटेड हूं और इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।' हेराफेरी की सीरीज में पहली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। यह फिल्म 2000 में आई थी। इसके बाद दूसरी इंस्टॉलमेंट का निर्देशन नीरज वोहरा ने किया था। यह 2006 में आई थी। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की अहम भूमिका थी।