विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt ने चौथी बार रचाई शादी? 65 साल की उम्र में धोती-कुर्ता पहनकर फेरे लेते नजर आए एक्टर

Published: Wed, 09 Oct 2024 04:42 PM (IST)

संजय दत्त का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर पत्नी के साथ ...और पढ़ें

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त से रचाई शादी
संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त से रचाई शादी

HighLights

  1. धोती-कुर्ते में दिखे संजू बाबा
  2. संजय दत्त ने मान्यता संग की पूजा
  3. सात फेरे लेते वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को हमने अक्सर खलनायक की भूमिका में देखा गया। एक्टर को उनके इसी किरदार के लिए खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन इन दिनों एक्टर कुछ खास वजहों से चर्चा में हैं और वो है उनकी शादी।

संजय दत्त ने मान्यता से 7 फरवरी 2008 में गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग की थी। इस वेडिंग के बारे में ज्यादा लोगों को इसलिए नहीं बताया गया था क्योंकि तब एक्टर का उनकी दूसरी पत्नी से तलाक का प्रोसेस चल रहा था। मान्यता से संजय की ये तीसरी शादी है।

एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

अब एक्टर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पत्नी मान्यता के साथ फिर से शादी करते नजर आ रहे हैं। ये चौथी बार है जब संजय दत्त शादी कर रहे हैं। विडियो में संजू बाबा भगवा रंग के धोती- कुर्ते में पत्नी मान्यता का हाथ पकड़े विधि-विधान से सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर लंबा तिलक भी लगाया हुआ है। वहीं पत्नी मान्यता सिंपल सूट सलवार में नजर आईं। दोनों अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेते नजर आए।

यह भी पढ़ें: 'मेरे बेटे से दूर रहो!' रेखा के प्यार में पागल थे Sanjay Dutt, पिता ने दी थी दूर रहने की हिदायत

संजय दत्त ने फिर की शादी

अब फैंस के दिमाग में ये कन्फ्यूजन है कि आखिर संजय दत्त को क्या हुआ जो उनके दिमाग में इस तरह का ख्याल आया। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था जिसके पूरा होने के बाद घर में पूजा रखी गई थी। इस दौरान एक्टर ने तीसरी पत्नी संग फिर से शादी रचा ली।

यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर दिखेगी Meena Kumari और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान