विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे बेटे से दूर रहो!' रेखा के प्यार में पागल थे Sanjay Dutt, पिता ने दी थी दूर रहने की हिदायत

Published: Wed, 02 Oct 2024 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2024 06:12 PM (IST)

मीडिया में सुने सुनाए कई किस्से हैं। एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं जब बॉलीवुड ...और पढ़ें

रेखा के प्यार में थे संजय दत्त
रेखा के प्यार में थे संजय दत्त

HighLights

  1. सुनील दत्त ने दूर रहने के लिए कहा था
  2. गुपचुप शादी रचा चुके थे संजय दत्त?
  3. फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन साथ में काम करें और उनके बीच लव अफेयर न हो? ऐसा हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री भी है जिसका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की। आज आपको ऐसी ही एक अदाकारा के बारे में बताएंगे।

आज हम बात करेंगे संजय दत्त और रेखा के बारे में। जी हां, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन एक ऐसा समय भी था जब रेखा की नजदीकियां संजय दत्त के साथ काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। ये सबकुछ इतना ज्यादा हो गया था कि इन सबमें संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को आना पड़ा और उन्होंने एक्टर को रेखा से दूर रहने के लिए कहा। हालांकि संजू बाबा ने उनकी एक ना सुनी।

सुनील दत्त को बीच में आना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त ने अपने से 5 साल बड़ी रेखा से मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। ये बात जब सुनील दत्त को मालूम चली तो उन्होंने खुद जाकर रेखा से इस बारे में बात की और उन्हें संजय से दूर रहने के लिए कहा। रेखा ने सुनील दत्त की बात मानते हुए संजय दत्त से दूरी बना ली। एक लीडिंग मैग्जीन ने इन दोनों के अफेयर की खबर भी छापी थी। हालांकि दोनों ने शादी की बात को कभी ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर दिखेगी Meena Kumari और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान

रेखा और संजय दत्त की नजदीकियों की चर्चा संजय दत्त के करियर के शुरुआती दौर में हुई थी। दोनों फिल्म ‘जमीन आसमान’ में साथ नजर आए थे जिसके बाद से इस तरह की खबरों ने जोर पकड़ा। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते थे।

संजय दत्त ने किससे की शादी?

संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। हालांकि 1996 में ब्रेन ट्यूमर से उनकी मृत्यु हो गई। दोनों की एक बेटी त्रिशला दत्त है। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से शादी की लेकिन 10 साल बाद वे अलग हो गए। फिर संजय ने दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2008 में मान्यता से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: 'इसको तेरे जैसा मत बना', जब रणबीर कपूर की वजह से Sanjay Dutt पर बरस पड़े थे Rishi Kapoor