विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इसको तेरे जैसा मत बना', जब रणबीर कपूर की वजह से Sanjay Dutt पर बरस पड़े थे Rishi Kapoor

Published: Mon, 02 Sep 2024 07:03 PM (IST)

70-80 के दशक के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने अभिनय की छाप फैंस के दिलों पर छोड़ी ...और पढ़ें

ऋषि कपूर की चौथी बर्थ एनिवर्सरी/ फोटो- Jagran Graphics
ऋषि कपूर की चौथी बर्थ एनिवर्सरी/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. जब संजय दत्त को ऋषि कपूर से पड़ी थी डांट
  2. रणबीर कपूर की वजह से लगी थी उन्हें फटकार
  3. ऋषि कपूर की चौथी बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लिखी उनकी छोटी से छोटी बातों को याद करके और फिल्मों को देखकर फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। बॉबी से लेकर, खेल-खेल में, जिंदा दिल, राजा, अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बेताज बादशाह ऋषि कपूर की इस साल चौथी बर्थ एनिवर्सरी है।

4 सितंबर 1952 में ऋषि कपूर का जन्म साउथ मुंबई के माटुंगा में हुआ था। ऋषि कपूर फिल्मों में भले ही रोमांटिक स्टार रहे हों, लेकिन वह असल जिंदगी में काफी गरम मिजाज थे।

उनके आगे मीडिया तो मीडिया बेटे रणबीर कपूर भी कुछ बोलने से पहले कई बार सोचते थे। एक बार तो ऐसा हुआ था कि रणबीर कपूर की वजह से संजय दत्त (Sanjay Dutt) को दिग्गज अभिनेता के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

रणबीर की वजह से बुरे फंसे थे संजय दत्त

रणबीर कपूर का अपने पिता से भले ही खट्टा-मीठा सा रिश्ता रहा हो, लेकिन आज कई मौकों पर वह उन्हें याद करते हैं। डीएनए को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में 'एनिमल' एक्टर ने संजय दत्त और ऋषि कपूर से जुड़ा वो किस्सा शेयर किया था, जब रणबीर की वजह से बॉलीवुड के खलनायक को खूब डांट पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में गर्लफ्रेंड ने दिल तोड़ा तो देवदास बन गए थे Rishi Kapoor, ताज होटल में लोगों को बांटी फ्री ड्रिंक्स

रणबीर ने कहा था,

"संजय दत्त मुझे तोहफे में एक महंगी बाइक दी थी। मुझे याद है कि उसे मैंने पापा से लंबे समय तक छुपाकर रखा था, क्योंकि उन्हें बाइक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। जब उन्हें ये पता चला कि संजय सर ने मुझे एक गिफ्ट की है, तो उन्होंने उन्हें फोन किया और खूब चिल्लाए। पापा ने उन्हें कहा, "मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो, इसको तेरे जैसा मत बना"।

ऋषि कपूर को हमेशा रहा इस बात का पछतावा 

रणबीर कपूर कई मौकों पर पिता संग अपनी बॉन्डिंग पर बात कर चुके हैं, लेकिन ऋषि कपूर ने भी बेटे संग एक पक्की दोस्ती न होने को लेकर दिल का हाल बयां किया था। उनकी बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला' में लिखा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि वह कभी भी रणबीर कपूर के क्लोज फ्रेंड नहीं बन सके।

rishi kapoor birth anniversary

उन्होंने बताया था, "मेरे और रणबीर के बीच हमेशा उतनी ही दूरियां रही, जितनी मेरे और मेरे पिता के बीच में थी। हम दोनों एक-दूसरे के साथ तो हैं, लेकिन वह महसूस नहीं होता है"।

उन्होंने एक बातचीत में ये भी बताया था कि वह रणबीर के लिए स्ट्रिक्ट फादर इसलिए रहे, क्योंकि वह उन चीजों को देखते हुए ही बड़े हुए कि एक पिता को कैसा होना चाहिए। संजय दत्त और ऋषि कपूर के इक्वेशन के बात करें तो उन्होंने 'अग्निपथ' राजू चाचा, जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: 'मेरा नाम जोकर' का कर्ज उतारने के लिए बनी थी फिल्म 'बॉबी', Rishi Kapoor की जगह ये सुपरस्टार था पहली पसंद