विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sangharsh 2: भागलपुर की माही श्रीवास्तव जल्द ही खेसारी संग 'संघर्ष 2' में दिखाएंगी दम

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 18 Mar 2023 12:15 AM (IST)

Sangharsh 2 Release Date खेसारी लाल यादव और माही श्रीवास्तव की फिल्म संघर्ष 2 के टीजर रिलीज के साथ ही ...और पढ़ें

Sangharsh 2 Mahi Srivastava will seen together with Khesari lal yadav in Sangharsh 2
Sangharsh 2 Mahi Srivastava will seen together with Khesari lal yadav in Sangharsh 2

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री में बिहार के भागलपुर की बेटी धमाल मचा रही है। इन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री अपनी एक खास पहचान बना ली है। ये आज के समय की सबसे ज्यादा व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। तो चलिए बता ही देते हैं कि वो अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि माही श्रीवास्तव हैं। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया है।

संघर्ष 2 में नजर आएंगी माही

माही जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 में बेहद ही दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। संघर्ष 2 में माही का किरदार इतना जबरदस्त है कि दर्शकों को टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही माही भोजपुरी फिल्म पंख और एक परिन्दा में भी नजर आने वाली हैं।

खेसारी संग बनी है जोड़ी

भोजपुरी एक्ट्रेस माही ने कई गानों में अपनी शानदार परफॉर्मस से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। उनके सभी गाने यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धमाल मचा रहा है। 18 मार्च को स्क्रीन एंड स्टेज सिनेमा अवार्ड 2023 का प्रसारण होने जा रहा है। जिसमें माही ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उसकी स्टेज परफॉर्मेंस देखकर हर कोई उनकी तारीफों कर रहा था। माही बिहार के भागलपुर की रहने वाली है जिन्होंने भागलपुर में ही अपनी पढ़ाई-लिखाई की है। इसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, वही इसकी माता एक हाउस वाइफ है।

भोजपुरी फिल्मों में जमाया सिक्का

बता दें कि माही का 'काला साड़ी', नीला साड़िया, काला गमछिया, मेहंदी काला काला, पिस्टल, लिट्टी चोखा हमार, नजरे में कजरे बनके सहित कई गाने आज यूट्यूब पर छाए हुए हैं। वही माही एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आने वाली हैं। इसके साथ ही माही ने पवन सिंह के सुपरहिट सांग पुदीना में भी काम किया है।