Sangeeta Bijlani 60th Birthday: 60 साल की हुई संगीता बिजलानी, खुद को रखती हैं ऐसे फिट, देखें तस्वीरें
Sangeeta Bijlani 60th Birthday संगीता बिजलानी को सलमान खान की करीबी माना जाता हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी अपना 60 वां जन्मदिन मीडिया के साथ मुंबई के एक सैलून में सेल्फ-पैम्प्रिंग सेशन के बाद मनाया। सैलून कर्मचारियों और मीडिया के साथ अपना दिन मनाने के अलावा संगीता ने अपने परिवार के साथ घर पर एक छोटी पार्टी भी की। उम्र के इस पडाव पर पहुंचने के बाद भी संगीता पर बुढ़ापा हावी नहीं है और वह जवान लगती हैंl इसके पीछे प्रमुख कारण वह अपने खान-पान पर ध्यान रखती है और फिटनेस के लिए जमकर योग और कसरत करती हैंl
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी 60 साल की हो गईं है। अपने जन्मदिन के अवसर पर संगीता को एक स्पा के पास देखा गया और उन्होंने सैलून के बाहर मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वीडियो में संगीता स्ट्रेपी गाउन पहने नजर आ रही हैं। संगीता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केक-कटिंग सेशन का आनंद लिया। संगीता के आसपास सैलून के सदस्यों को पीपीई किट खेलते देखा गया।
संगीता ने मीडिया के साथ एक छोटा चॉकलेट केक काटते हुए अपनी मिलियन डॉलर मुस्कान भी बिखेरी। संगीता 9 जुलाई को 60 साल की हो गईं। सैलून की टीम और मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने के अलावा संगीता ने अपने परिवार के साथ घर पर एक छोटी पार्टी भी की। केक काटने के जश्न से एक वीडियो शेयर करते हुए संगीता ने लिखा, 'और मेरे जन्मदिन का जश्न मेरे लिए मेरे प्यारे डैडी के गाने से शुरू होता है ...... अनमोल क्षण #birthdaycelebrations #blessedbirthday #pricemmoments #ingratitude' वीडियो में संगीता अपने डैड के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं।
संगीता बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl संगीता को सलमान खान की करीबी माना जाता हैंl एक समय था जब दोनों के अफेयर की भी बात कही जाती हैंl आज भी संगीता सलमान खान के घर पर होने वाले सेलिब्रेशन में नजर आती हैंl संगीता अपने को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैंl