विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2: 'मिर्ची का खेत जलाना..., बुरी नजर वालों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, रणवीर-आदित्य को दी चेतावनी

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:25 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:48 PM (GMT+05:30)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास ने इसकी खूब सराहना की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की हर तरफ तारीफ हो रही है। ऐसे में फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) और उनकी फिल्म 'स्पिरिट' के स्टार प्रभास भी खुद को इसे देखने से रोक नहीं पाए। निर्माता ने धुरंधर 2 देखी और इसका रिव्यू भी किया।

संदीप रेड्डी और प्रभास बुधवार शाम हैदराबाद के अल्लू सिनेमाज में आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने पहुंचे। इसके बाद निर्देशक ने अगले दिन सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा साझा करते हुए इसकी तारीफ में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सक्सेस के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगी भंसाली की फिल्म, निभाएंगी इस लीजेंड्री एक्ट्रेस का रोल

इसी के साथ ही संदीप रेड्डी ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो फिल्म को प्रोपेगैंडा बताकर इसकी आलोचना कर रहे थे। उन्होंने आदित्य और रणवीर को बुरी नजर से सावधान भी किया।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.20.27 PM

संदीप रेड्डी ने आदित्य के लिए लिखा नोट

संदीप ने अपने नोट की शुरुआत उन लोगों की आलोचना करते हुए की जो कहते हैं कि धुरंधर 2 प्रोपेगेंडा है। उन्होंने लिखा कि यह तथ्यात्मक फिल्म है। उन्होंने लिखा, “राइटर्स और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपना करियर बनाया और फिल्म इंडस्ट्री चुपचाप बैठी रही। अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को उदारवादी नहीं कह सकते। पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा का नाम दिया जाने लगा... अजीब समय है।”

फिल्म निर्माता ने क्या दी सलाह?

इसके बाद उन्होंने आदित्य और रणवीर को बुरी नजर से बचने की सलाह देते हुए लिखा,"कमिंग टू द पॉइंट... मैं आदित्य धर फिल्म्स और रणवीर को बताना चाहता हूं कि ये काला दृष्टि ऐसे नहीं जाएगी... मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा.... पूरा खेत जलाना पड़ेगा।

वहीं रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ और दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- ना हमजा... ना रहमान डकैत, Dhurandhar 2 देखकर इस एक्टर के फैन हुए Raghav Chadha, बोले- 'आप यह डिजर्व करते हैं'