विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar की सक्सेस के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगी भंसाली की फिल्म, निभाएंगी इस लीजेंड्री एक्ट्रेस का रोल

Published: Thu, 09 Apr 2026 05:45 PM (IST)

सारा अर्जुन 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित और जसमीत के रीन निर्देशित फिल्म में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में यालीना का रोल निभाया था जोकि हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की बीवी है। वहीं अब एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। हालांकि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है।

ऐसा कहा जा रहा है कि सारा अर्जुन बहुत जल्द एक फिल्म में मधुबाला का रोल प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे और संजय लीला भंसाली इसके निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें- Heer Ranjha: इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म में इश्क लडाएंगी Dhurandhar की यलीना? मुकेश छाबड़ा ने बताया सच

क्या है प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग को जीवंत करके सबके सामने लाना और इसे मधुबाला के जीवन और करियर के लिए एक भव्य सिनेमाई श्रद्धांजलि के रूप में दर्शाना है।

Sara (19)

मेकर्स नहीं छोड़ना चाहते कोई कसर

उस ग्रेस और चार्म को स्क्रीन पर जीवंत करने के लिए सारा अर्जुन को फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काफी काम करना पड़ेगा। मधुबाला की शाश्वत गरिमा और आकर्षण को प्रामाणिक रूप से चित्रित करने के लिए सारा को एक व्यापक शारीरिक रूपांतरण से गुजरना होगा। कॉस्ट्यूम की डिटेलिंग से लेकर डायलेक्ट ट्रेनिंग तक निर्माता उस युग को सटीकता से पुनर्जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

डायरेक्टर जस्मीत के रीन को डार्लिंग्स जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस इंटेंस ड्रामा के लिए निर्देशक मधुबाला की सक्सेस और इमोशनल स्ट्रगल दोनों को ही पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म निर्माताओं ने प्रोजेक्ट से जुड़ी कई जानकारियों को अभी सीक्रेट रखा है। वहीं सारा की कास्टिंग ने पहले ही इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में सारा अर्जुन का ऑडिशन देखने के बाद ऐसा था आदित्य धर का रिएक्शन, बोले- कौन है ये?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।