विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बदले बाइक बेचने के लिए तैयार हैं हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 01 May 2021 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 07:50 AM (IST)

अब हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सनम तेरी कसम फेम ...और पढ़ें

हर्षवर्धन राणे की फोटो, फोटो साभार: Instagram
हर्षवर्धन राणे की फोटो, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के फैले जाल की वजह से इस समय देशभर में लोगों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हर कोई एक दूसरे की मदद के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहा है। ऐसे में फिल्म और टेलीविजन जगत से भी कई सितारे लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। जिससे जितना भी बन रहा है वो उस हिसाब से ही सभी की मदद कर रहा है। अब हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन राणे लोगों की मदद करने के लिए अपनी बाइक तक बेचने के लिए तैयार हैं। इसे लेकर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हर्षवर्धन अपनी बाइक साफ करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि वो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अपनी बाइक को सेल करने के लिए तैयार हैं।

हर्षवर्धन ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में मैं मेरी मोटरसाइकिल देना चाहता हूं। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। कृपया हैदराबाद में अच्छे कंसंट्रेटर्स खोजने में मेरी मदद करे।' हर्षवर्धन का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स हर्षवर्धन की इसके लिए खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

बता दें कि अभिनेता हर्षवर्धन राणे से पहले कई और सितारे लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। इससे पहले ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार भी लोगों की मदद कर चुके हैं। इसके अलावा सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। तो वहीं उनसे इंस्पायर होके अभिनेता गुरमीत और उनकी पत्नी देबीना ने भी लोगों की मदद की है।

समीरा रेड्डी ने दी कोरोना वायरस को मात, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा 'शुक्रिया'