सनम तेरी कसम एक्ट्रेस Mawra Hocane ने बेटे को दिया जन्म, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया क्यूट सा नाम
'सनम तेरी कसम' फेम मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया है।

मावरा होकेन ने पहले बच्चे को दिया जन्म
HighLights
मावरा होकेन और अमीर गिलानी बने माता-पिता
अभिनेत्री ने बेटे का नाम भी किया रिवील
डेढ़ साल पहले कपल ने की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) की सरू यानी मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने पिछले साल 5 फरवरी 2025 को पाकिस्तान अभिनेता अमीर गिलानी से निकाह किया था।
अब शादी के लगभग डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। मावरा एक बेटे की मां बन चुकी हैं। बेटे का नाम उन्होंने सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी रखा है।
बेटे की मां बनीं मावरा
मनीकंट्रोल के अनुसार, मावरा ने एक्स पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके नवजात बेटे और अमीर की झलक देखने को मिली। इस क्लिप में, अमीर मुस्लिम परंपरा के अनुसार अपने बेटे के कानों में अजान देते हुए नजर आ रहे हैं।
-1792923099282.webp)
अपने बेटे के आने की खबर देने के साथ-साथ, मावरा और अमीर ने वीडियो में उसके नाम का भी खुलासा किया। अभिनेत्री ने अपने बेटे के नाम, सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी रखा है। उन्होंने 'अजमर' का अर्थ भी बताया जिसका मतलब'शेर' होता है।
अपने कैप्शन में उन्होंने बेटे को 'हमारे जंगल का राजा, हमारा गर्व और हमारा सबसे अनमोल खजाना' बताया। इसके बाद से मावरा और अमीर के फैंस उन्हें बधाई देने लगे।
Ameer Gilani and Mawra Hocane have been blessed with a baby boy, whom they have named Syed Azmar Hussain Kamal Gilani. #AmeerGilani #MawraHocane #SocialDiaryMagOfficial https://t.co/9E84OmcUGv
— Weekly Social Diary (@SocialDiaryMagz) October 23, 2026
इन सीरियलों में साथ किया था काम
मावरा और अमीर ने कई सारे सीरियलों में साथ काम किया है जिसमें 'सबात' और 'नीम' सहित कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल शामिल हैं। एक्ट्रेस अब अपनी जिंदगी के दूसरे चैप्टर में प्रवेश करते हुए पेरेंटहुड एंजॉय करती हुई नजर आएंगी।
मावरा ने 2016 में रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मूवी में उनके साथ हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। अपनी पहली रिलीज़ के समय यह फिल्म ठीक-ठाक चली थी, लेकिन आगे चलकर इसके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गई।
बीते दिनों सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के बाद, यह फिल्म फिर से चर्चा में आ गई थी और इसने शानदार कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें- 'सनम तेरी कसम' के बाद फिर तबाही मचाएंगे Harshvardhan Rane, एक्शन-रोमांटिक फिल्म Silaa की रिलीज डेट का एलान
यह भी पढ़ें- Ram Gopal Verma की फिल्म में इस खास रोल में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे, निर्देशक को बताया जादूगर
