विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान-शाह रुख संग किया काम... अक्षय की भी बनीं हीरोइन; हिंदी फिल्में छोड़ साउथ में हुईं सैटल, अब हैं ड्रामा टीचर

Published: Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM (IST)

सनम बेवफा की Kanchan याद हैं? चांदनी उर्फ रुखसार खान की बहन की भूमिका निभाने वालीं अदाकारा ने अचानक फिल्मी ...और पढ़ें

सनम बेवफा की कंचन कहां हैं। फोटो क्रेडिट- एक्स

सनम बेवफा की कंचन कहां हैं। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दौर में एक खूबसूरत हसीना ने फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी और छोटे से रोल में भी दर्शकों का ध्यान खींच लिया। कभी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया तो कभी शाह रुख खान और अक्षय कुमार संग। मगर आज वह गुमनामी में जी रही हैं। 

सनम बेवफा से डेब्यू करने वाली यह अदाकारा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। साउथ सिनेमा भी गईं, वहां भी सुपरस्टार मोहनलाल और अजीत कुमार के साथ फिल्में कीं। हालांकि, एक रोज उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड से किनारा कर लिया और लाइमलाइट से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गईं। 

एक्टिंग से पहले करती थीं मॉडलिंग

जिस अदाकारा के बारे में हम बात कर रहे हैं, वो हैं कंचन (Kanchan)। सलमान खान की फिल्म में हीरोइन की सहेली का किरदार निभाने वालीं कंचन सिनेमा में आने से पहले मॉडल थीं। एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी पहले से ही थी। फिर एक रोज फिल्ममेकर सावन कुमार तक की उन पर नजर पड़ी और सनम बेवफा में कास्ट कर लिया।

Kanchan In Sanam Bewafa

Kanchan with Salman Khan and Rukhsar Khan in Sanam Bewafa- Facebook

फिल्मों में हुईं टाइपकास्ट

इस फिल्म से कंचन को सफलता तो मिली, लेकिन साथ में टाइपकास्ट भी हो गईं। सनम बेवफा के बाद उन्हें बैक-टू-बैक फिल्में मिलीं, लेकिन कभी बहन की भूमिका में तो कभी सहेली और खलनायक की बेटी के रूप में। वह दो हंसों का जोड़ा, औलाद के दुश्मन, शबनम, क्रांति क्षेत्र, अमानत, पांडव, कुली नंबर 1, जुर्माना, आर्मी, इतिहास और मोहब्बत और जंग जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। करीब 7 सालों तक लगातार बॉलीवुड में काम करने के दौरान वह एक ही तरह के किरदार करके थक गई थीं।

साउथ सिनेमा में भी किया काम

ऊपर से माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, काजोल जैसी हीरोइनें भी उस वक्त लीडिंग लेडी बनकर राज कर रही थीं। उनके बीच खुद को लीडिंग लेडी के रूप में स्थापित करना और भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम किया। उन्होंने मोहनलाल और अजीत कुमार जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया और सफलता हासिल की। उनकी साउथ फिल्में गंधर्वम, प्रेम पुस्तकम और लकी चांस फिल्में थीं।

Actress Kanchan

कंचन ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड

मगर अब कंचन फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हैं। आखिरी बार उन्हें उलझन (2001) में कुसुम की भूमिका में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने शोबिज छोड़ दिया। कहा जाता है कि सही रोल न मिलने की वजह से उन्होंने फिल्में छोड़ने का ही फैसला किया। 

अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस कंचन?

आज कंचन न केवल बड़े पर्दे से दूर हैं, बल्कि लाइमलाइट से भी दूरी बना रखी है। खबरों के मुताबिक, वह मुंबई के एक लोकल इंस्टिट्यूट में ड्रामा टीचर के तौर पर काम कर रही हैं और लोगों को एक्टिंग की बारीकियां सिखा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 27 साल पहले मोहब्बत सिखाने वाली 'आरती' कहां हुईं गुम, एक रिपोर्ट ने बर्बाद किया करियर; टूटा दिल तो छोड़ा बॉलीवुड

यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने चमकाई 80 के दशक की एक्ट्रेस की किस्मत! 'रंभा हो' पर वायरल डांस ने बदला सबकुछ; 70 की उम्र में होगा कमबैक