विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sana Khan Troll: सना खान ने शेयर की हज यात्रा की तस्वीरें, भड़के यूजर्स बोले- ‘आप पब्लिसिटी की भूखीं हैं’

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2022 11:07 AM (IST)

Sana Khan Troll एक्ट्रेस सना खान हाल ही में अपने पति अनस के साथ हज करने गई हैं। जहां से ...और पढ़ें

Sana Khan shared pictures of Haj pilgrimage furious users said You are hungry for publicity.
Sana Khan shared pictures of Haj pilgrimage furious users said You are hungry for publicity.

नई दिल्ली, जेएनएन।Sana Khan Troll: बिग बॉस सीजन 6 की एक्स कंटेस्टेंट सना खान वैसे तो बहुत पहले ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसके चलते वो अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

हाल ही में सना खान अपने पति के साथ हज यात्रा के लिए पहुंची हैं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं, इसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं और कुछ लोग उन्हें अपनी यात्रा पर ध्यान देने और फोटो ना बनाने की हिदायत दे रहे हैं।

यहां देखें तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

फैंस ने लगाई क्लास

एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, आप पब्लिसिटी की भूखी हैं। ये सब ग्लैम लाइफ का एडिक्शन है। आप अपने आपको कैमरे से दूर नहीं रख पाती हैं। जबकि दूसरे ने लिखा, माशा अल्लाह... आपसे एक गुजारिश है कि हज करते वक्त सेल्फी और वीडियोग्राफी मत करो। अपना वक्त इबादत में लगाओं। सोशल मीडिया के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है।

अचानक छोड़ी फिल्मी दुनिया

आपको बता दें, सना खान ने साल 2020 में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फिल्मी दुनिया छोड़ने की जानकारी दी थी। और इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने अचानक शादी करने का एलान कर दिया। सना खान ने 21 नंवबर, 2020 को गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस सैय्यद से शादी कर ली। सना खान अपने निकाह से पहले कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस को डेट कर चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

सना खान ने इंडस्ट्री छोडने से पहले कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2005 में आई फिल्म हाई सोसायटी से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने जय हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। सना खान टीवी के चर्चित शो बिग बॉस सीजन 6 में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में भाग ले चुकी हैं।