विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब कोई FIR नहीं! कंट्रोवर्सी के बाद साथ नजर आए Samay Raina और रणवीर इलाहबादिया, लाफ्टर शो में नजर आएगी जोड़ी

Published: Thu, 30 Apr 2026 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2026 06:04 PM (IST)

पिछले साल की कंट्रोवर्सी के बाद कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक साथ नजर आएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि पिछले साल कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के बीच अनबन हो गई थी। द समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट'में दोनों साथ आए थे जहां रणवीर इलाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा सवाल पूछ दिया था जिससे काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी पैदा हो गई थी।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। पैपराजी से बात करते हुए रणवीर ने समय का नाम सुनकर कहा था - कौन समय? अब नेटफ्लिक्स पर दोनों एक बार फिर से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आने वाले हैं। जी हां, वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दोनों कपिल के शो में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद कैसी हो गई थी Samay Raina की लाइफ, बोले - '8 करोड़ का नुकसान...'

कब होगा शो का प्रीमियर?

इस स्पेशल एपिसोड का प्रीमियर इस शनिवार, 2 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को एक प्रोमो जारी किया, जिसमें दोनों की रियूनियन की झलक दिखाई गई। इस क्लिप में, समय दर्शकों को संबोधित करते हुए कपिल के शो को अपना पसंदीदा शो कहते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर कहते हैं कि लेकिन उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनके साथ दूसरा गेस्ट कौन होने वाला है। कुछ ही देर बाद, रणवीर आते हैं और समय के सामने बार-बार अपना सिग्नेचर 'woooo' वाला पोज करते हैं। रणवीर को देखकर समय सरप्राइज रह जाते हैं और कहते हैं,"अरे यार।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

समय रैना ने रणवीर पर कसा था तंज

समय के स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद दोनों इस तरह साथ आए हैं। समय ने 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' से जुड़े विवाद के लगभग डेढ़ साल बाद अपना नया वीडियो रिलीज किया था जिसमें उन्होंने कई मामलों पर बात की थी। इसमें उन्होंने रणवीर के उस सवाल पर भी कटाक्ष किया था जिसकी वजह से शो बंद करना पड़ा था और एफआईआर हुई थी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Juhi Bhatt? जिनके प्यार में 'गिरफ्तार' में हुए Ranveer Allahbadia