विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samantha Ruth Prabhu ने सेल्फी शेयर कर न्यू ईयर रिजोल्यूशन के बारे में किया खुलासा

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 29 Dec 2022 06:58 PM (IST)

Samantha Ruth Prabhu Resolution समांथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने नए वर्ष के ...और पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu Resolution: समांथा रुथ प्रभु फिल्म एक्ट्रेस है।
Samantha Ruth Prabhu Resolution: समांथा रुथ प्रभु फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Resolution: समांथा रुथ प्रभु ने एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने सन 2023 के अपने नए रिजोल्यूशन के बारे में भी बताया है। समांथा रुथ प्रभु पुष्पा द राइज में नजर आई थी। 2022 उनके लिए काफी दिलचस्प रहा है। अब उन्होंने अपने नए वर्ष के संकल्प के बारे में बताया है। उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है। इसमें उन्होंने नाइट सूट पहन रखा है। तस्वीरों में वह स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं।

समांथा रुथ प्रभु ने तस्वीर शेयर कर न्यू ईयर रिजोल्यूशन के बारे में बताया है

समांथा रुथ प्रभु ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आगे की राह, जो कंट्रोल कर सकती हूं, उसे करूंगी। मुझे लगता है इस नए साल में मैं सिंपल रिजोल्यूशन रखूंगी। अपने से में दयालु और विनम्र रहूंगी। हैप्पी 23।' समांथा की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'वाह' वहीं, एक ने लिखा है, 'आपका स्वास्थ्य ठीक है।' एक ने लिखा है, 'बहुत दिन के बाद आपको देखा, अच्छा लगा।' एक ने लिखा है, 'आप जल्दी ठीक हो जाओ।'

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें लीक, फैंस के छलके आंसू

समांथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक एक बीमारी से जूझ रही है

गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक एक बीमारी से जूझ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बीमारी के बारे में खुलासा किया था। समांथा रुथ प्रभु को आखरी बार वेब सीरीज यशोदा में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक सरोगेट मदर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन हरि और हरीश ने किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan सबा आजाद के साथ वेकेशन मनाते आए नजर, पशमीना रोशन ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

समांथा रुथ प्रभु कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह इसे लेकर काफी उत्साहित भी है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह एक अच्छी डांसर भी है। वहीं उनकी एक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है। समांथा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)