विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naga Chaitanya की शादी के बीच Samantha Ruth Prabhu पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ पिता का निधन

Published: Fri, 29 Nov 2024 05:58 PM (IST)

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इन दिनों ...और पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)
सामंथा रुथ प्रभु के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सामंथा रुथ प्रभु पर टूटा दुखों का पहाड़
  2. सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु का हुआ निधन
  3. बचपन से ही पिता के क्लोज थीं सामंथा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के बाद बॉलीवुड में पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड की शादी के बीच उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्ट्रेस ने एक शोक संदेश शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर दी है। समंथा के लिए यह समय काफी मुश्किल और दुखों से भरा हुआ है। 

सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को एक बुरी खबर दी है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि 'अब जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, पापा...' इसके साथ उन्होंने एक टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई उनके दुख के प्रति सांत्वना दिखाता नजर आ रहा है।

Photo Credit- Instagram

पिता के संग ऐसा था सामंथा का रिश्ता

हाल ही में गलाट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस सामंथा ने पिता संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे पापा भी अन्य पिता की तरह ही रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वह मुझे प्रोटेक्ट कर रहे हैं, क्योंकि उनकी नजर में मैं ज्यादा स्मार्ट या दुनिया की समझ रखने वाली नहीं हूं। 

ये भी पढ़ें- 'मेरे बारे में झूठ फैलाया गया...' नागा चैतन्य से तलाक के बाद क्यों चुप थीं Samantha Ruth Prabhu, अब बताई सच्चाई

सामंथा ने हालिया इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि उनका पालन-पोषण शानदार ढंग से हुआ है। इतना ही नहीं, सामंथा बचपन से ही अपने पिता के क्लोज थीं। एक्ट्रेस को अच्छी परवरिश देने में उनके पिता जोसेफ प्रभु का अहम रोल रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस करती थीं। वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए काम के बीच भी समय निकालती रहती थी।

Photo Credit- Instagram

सामंथा के तलाक से उदास थे पिता 

साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक लिया था। दोनों की शादी खत्म होने के करीब एक साल बाद सामंथा के पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि 'शायद उनके लिए इस डिवोर्स को स्वीकार करना आसान नहीं होगा और इसमें उन्हें थोड़ा समय लग सकता है।' एक्ट्रेस की हालिया पोस्ट में उनके पिता को खोने का दुख साफ नजर आ रहा है। 

ये भी पढ़ें- शुरू हुए Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के प्री-वेडिंग फंक्शन, एक्ट्रेस को लगी हल्दी