Sam Bahadur: विक्की कौशल और फातिमा सना शेख ने शुरू की सैम बहादुर की तैयारियां, स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन तस्वीरें आई सामने
Sam Bahadur विक्की कौशल ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो फातिमा सना शेख और मेघना गुजलार के साथ मस्ती कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन।Sam Bahadur: विक्की कौशल कटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन से आने के बाद से अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। अब उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सैम बहादुर के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की तस्वीरें साझा की है।
इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम को स्क्रिप्ट पढ़ते और उसपर चर्चा करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर विक्की मुस्कुराते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख स्क्रिप्ट पढ़ती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनके साथ फिल्म की निर्माता मेघना गुलजार भी हंसती हुई नजर आ रही हैं।
यहां देखें तस्वीरें
इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, साथ में एक सैनिक और एक सज्जन हमारे सैम बहादुर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ना और जिसे हम लोगों को बताने में खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
भारत के पहले फील्ड मार्शल की कहानी होगी फिल्म
आपको बता दें, फिल्म सैम बहादुर साल 1971 में हुई भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। सैम मानेकशॉ ने 1971 के युद्ध में सिर्फ 13 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, जिसमें लगभग 93,000 सैनिकों सहित सरकारी अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर में 4 दशक और 5 लड़ाइयों शामिल हैं। सैम मानेकशॉ इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ, जबकि फतिमा सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की कौशल
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें, तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता सैम बहादुर के अलावा मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, मिस्टर ले ले, जी ले जार, जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।