यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vicky Kaushal ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, Katrina Kaif ने कमेंट कर पति से पूछा ये सवाल
Vicky Kaushal Katrina Kaif एक्टर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी जिम की एक फोटो शेयर की है। उस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल बी टाउन के फेमस पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं और कई बार एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी कर देते हैं।
अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक्टर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। एक्टर की इस फोटो पर कटरीना कैफ खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।
यह भी पढ़ें: 'Katrina Kaif एक राक्षस हैं...', Vicky Kaushal ने पत्नी को लेकर कही ऐसी बात, बताया- क्यों नहीं करते साथ काम
विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीर
विक्की कौशल ने आज 3 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में एक्टर जिम में शीशे के सहारे खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आप जो महसूस करते हैं उसे देखें, जो आपको करना चाहिए वही करें'।
View this post on Instagram
कटरीना कैफ ने पूछा ये सवाल
एक्टर की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। कटरीना ने विक्की कौशल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'हम्म, किस बुद्धिमान व्यक्ति ने ऐसा कहा है'। फैंस को भी एक्ट्रेस का यह कमेंट काफी पसंद आ रहा है।
.png)
सनी कौशल और फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
सिर्फ कटरीना कैफ ही नहीं, बल्कि विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सनी ने लिखा 'चक्क जवाना'। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'भाई बहुत अच्छे लग रहे हो'।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें, तो विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, हाल ही में शाह रुख खान की 'डंकी' में भी एक्टर का पहला लुक देखने को मिला। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।
वहीं, कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस सलमान खान अभिनीत 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं, जो दिवाली पर रिलीज होगी। इसके बाद वह 'मैरी क्रिसमस' में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: लड़ाई के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल में से कौन बोलता है पहले सॉरी? एक्टर ने मैरिड लाइफ पर किया खुलासा
