विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की बहन अर्पिता पर चढ़ा इश्क का बुखार

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 11:03 AM (IST)

अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद सलमान खान की बहन अर्पिता को नया दोस्त मिल गया है। अर्पिता के इस खास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद सलमान खान की बहन अर्पिता को नया दोस्त मिल गया है। अर्पिता के इस खास दोस्त का नाम आयुष शर्मा है और दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी है कि बात सगाई तक पहुंच गई है।

सूत्रों ने बताया कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है और एक्टर बनना चाहता है। अर्पिता आयुष के परिवार और उनकी मां से भी मिल चुकी हैं। दोनों ने साथ में काफी वक्त भी बिताया है। अर्पिता आयुष के लिए खास है। इस बात का पता आयुष के एक पोस्ट से लगा। आयुष ने अपनी और अर्पिता का साथ में एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि, 'जब अर्पिता के साथ होता हूं तब एक भी लम्हा बेकार नहीं होता।'

एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले थे। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चलता गया। अर्पिता आयुष की सबसे अच्छी दोस्त बन गईं। खान परिवार भी आयुष को अच्छी तरह से जानता है। सूत्र बताते हैं कि खान परिवार आयुष के साथ बिल्कुल अपने परिवार के सदस्य जैसा बर्ताव करता है। बताया जाता है कि ये दोनों हाल ही में अपने परिवार के साथ शिमला भी हॉलीडे पर गए थे।

सूत्र बताते हैं कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर लेंगे। दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक अर्पिता का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा था।

पढ़ें : हजामत करेंगे सलमान

पढ़ें : दोस्तों के बीच फंसे सलमान