जानें, कब रिलीज होगी सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो'
सलमान खान और सोनम कपूर की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म में नज़र आएंगे इसलिए दर्शक में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोनों ने आखिरी बार 'हम साथ साथ हैं' में
मुंबई। सलमान खान और सोनम कपूर की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म में नज़र आएंगे इसलिए दर्शक में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
दीपिका पादुकोण ने इस हीरो के साथ बिताई पूरी रात...!
दोनों ने आखिरी बार 'हम साथ साथ हैं' में साथ काम किया था। 'प्रेम रतन धन पायो' इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट 11 नवंबर 2015 तय की गई है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो इस साल दिवाली पर 11 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान खान और सोनम कपूर हैं।'
फिल्म में सलमान डबल रोल में नज़र आएंगे।