विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान Race 3 के लिए करने वाले थे विदेशी लोकेशन पर ये एक्शन सीक्वंस, मगर अब...

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 10 Apr 2018 05:12 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

सलमान खान Race 3 के लिए करने वाले थे विदेशी लोकेशन पर ये एक्शन सीक्वंस, मगर अब...
सलमान खान Race 3 के लिए करने वाले थे विदेशी लोकेशन पर ये एक्शन सीक्वंस, मगर अब...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिल चुकी है और इसके बाद जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि सलमान का पूरा फोकस अपनी फिल्म रेस 3 को पूरा करने पर है। पहले खबर थी कि सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग जो कि बाहरी लोकेशंस पर होनी थी, अब वह पूरी हो चुकी थी।

लेकिन नयी खबर के मुताबिक रेस 3 का जो थोड़ा हिस्सा बचा हुआ था। उसे पहले विदेशी लोकेशन पर शूट करने की बात थी। लेकिन चूंकि अभी सलमान को कोर्ट की अनुमति के बगैर बाहर जाने की इजाजत नहीं है तो फिल्म के मेकर्स पूरे हिस्से को भारत में ही शूट करने का निर्णय ले रहे हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक उन्होंने तय किया है कि वह इसे भारत में ही रिलोकेट करेंगे। खबर यह भी है कि सलमान खान इन बाहरी लोकेशंस पर कुछ जबरदस्त एक्शन सीन्स शूट करने वाले थे, जिसके लिए फिल्म के मेकर्स ने खास जगहों की तलाश की थी। लेकिन अब वह सारे सीन भारत में ही शूट होंगे।

यह भी पढ़ें: Pics: 'अक्टूबर' से डेब्यू कर रही हैं बनीता, शूटिंग के दौरान ऐसे की वरुण संग मस्ती

खबर के मुताबिक सारे सीन सलमान खान के घर के पास के स्टूडियो यानि मेहबूब स्टूडियो में शूट हो सकते हैं।हालांकि अब तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा हुई नहीं है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो को समय से पहले ही बंद किये जाने की ख़बर

आपको बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में आई सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर हिट रही।