Move to Jagran APP

Tiger 3: सलमान खान 30 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस, टाइगर 3 में दिखेगी यह जोड़ी

Tiger 3 फिल्म टाइगर की फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहीं। अब ऑडियंस को तीसरे पार्ट (टाइगर 3) का इंतजार है जो कि 2023 में रिलीज होगी। इस बीच टाइगर 3 की स्टार कास्ट को लेकर अपडेट सामने आया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 02:04 PM (IST)
Tiger 3: सलमान खान 30 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस, टाइगर 3 में दिखेगी यह जोड़ी
File Photo of Salman Khan. Photo Credit: Salman Khan Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger 3: सलमान खान और रेवती की फिल्म 'लव' को रिलीज हुए 30 साल बीत चुके हैं। इन दोनों एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर प्यार का वो जादू बिखेरा, जिसे देखना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। फिल्म का गाना 'साथिया तूने क्या किया' आज भी रोमांटिक सॉन्ग्स की लिस्ट में टॉप पर शामिल है। हालांकि, इस फिल्म के बाद दोबारा कभी सलमान और रेवती की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को नहीं मिली। लेकिन 30 साल बाद यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

loksabha election banner

हिट रहीं 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की दो फिल्में

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। फिल्म के दो पार्ट्स को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। पहला पार्ट (एक था टाइगर) 10 साल पहले 2012 में रिलीज हुआ था। वहीं, दूसरे पार्ट 'टाइगर जिंदा है' को 2017 में रिलीज की गई थी। दोनों ही फिल्मों की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने तीसरे पार्ट को बनाने की घोषणा की, जो कि 2023 में रिलीज होगा। 'टाइगर 3' की स्टार कास्ट को लेकर अब तक बहुत सारे नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, लेटेस्ट में एक और नाम सामने आया है, जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया है।

टाइगर 3 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 को मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह स्पाई-थ्रिलर स्टोरी होगी, जिमें उनकी प्रेम कहानी कटरीना कैफ के साथ दिखाई जाएगी। वहीं, टाइगर 3 में उनकी 'लव' को-स्टार रेवती भी नजर आने वाली हैं। रेवती के टाइगर 3 का हिस्सा होने की जानकारी सलमान खान ने बिग बॉस 16 में दी।

सलमान और रेवती पूरे 30 साल बाद एक ही फिल्म में काम करते देखे जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबक, रेवती रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी, जो सलमान की मेंटर होंगी। सलमान खान की टाइगर की फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में रॉ चीफ का रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। गिरीश का 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में अब उनका रोल एक्ट्रेस रेवती निभाती नजर आएंगी।

टाइगर 3 स्टार कास्ट

पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'टाइगर' के तीसरे पार्ट में सलमान, कटरीना और रेवती के अलावा इमरान हाशमी, टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, कुमुद मिश्रा, अभिनय राज सिंह सहित कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाह रुख का भी छोटा सा रोल होगा।

यह भी पढ़ें: Manushi Chillar की झोली में आई बड़ी फिल्म, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ करती दिखेंगी एक्शन और रोमांस

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani की बैचलरेट पार्टी में हुई ढेर सारी मस्ती, एक्ट्रेस के किलर लुक ने जीता फैंस का दिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.