Good News! Salman Khan के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
बॉलीवुड के भाईजान यानी Salman Khan के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। उनके परिवार में एक बार फिर जल्द बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। उनके परिवार में एक बार फिर जल्द बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक अंग्रेजी बेवसाइट में छपी खबर के मुताबिक भाईजान की बहन अर्पिता खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसका मतलब है कि सलमान फिर से मामू बनने वाले हैं।
अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के 2 साल बाद यानी 2016 में अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया था। अब शादी के 4 साल बाद अर्पिता दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। वैसे सलमान के बारे में एक बात तो सभी जानते हैं कि उन्हें बच्चों से कितना लगाव है। कई मौकों पर उन्हें बच्चों के साथ मस्ती करते देखा गया है।
अपने भांजे आहिल के साथ भी वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन तस्वीरें से ही समझ आता है कि भाईजान अपने भांजे से कितना प्यार करते हैं। अब सलमान दूसरी बार मामू बनने वाले हैं। ज़ाहिर है कि इस खुशखबरी से उनके परिवार वाले काफी खुश होंगे।
भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'दंबग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही सलमान की फिल्म भारत पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। अब सलमान खान 'दबंग' स्टाइल में पर्दे पर एंट्री मारेंगे। दबंग की तीसरी सीरीज में भी उनके साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा ही नजर आएंगी। जो की रज्जो का किरदार निभाएंगी। हालांकि इस बार सलमान एक नई लड़की के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। और वो होंगी महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर। सई इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।