विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan करण जौहर की फिल्म में 25 साल बाद आएंगे नजर, ईद 2024 के लिए की बड़ी बजट की मूवी प्लान!

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 19 Apr 2023 04:23 PM (IST)

Salman Khan Karan Johar Eid 2024 सलमान खान फिल्म अभिनेता है। उन्हें लेकर ये खबर आई है कि वह जल्द ...और पढ़ें

Salman Khan Karan Johar Eid 2024, Salman Khan, Karan Johar, Eid 2023
Salman Khan Karan Johar Eid 2024, Salman Khan, Karan Johar, Eid 2023

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Karan Johar Eid 2024: सलमान खान जल्द ईद के अवसर पर किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि ईद के अवसर पर यह फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल की अहम भूमिका है। इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला हुआ है।

सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं

अब खबर आ रही है कि सलमान खान की हालिया रिलीज से पहले ही उन्होंने ईद 2024 के लिए काम करना शुरू कर दिया है।वह जल्द करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि ईद 2024 को रिलीज होगी। सलमान खान की इसके पहले वांटेड और दबंग जैसी फिल्में ईद पर रिलीज हुई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है।

सलमान खान करण जौहर की फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होगी

अब सलमान खान करण जौहर से बात कर रहे हैं ताकि वह ईद 2024 पर अपनी आगामी फिल्म रिलीज कर सकें। यह फिल्म बड़े बजट पर शूट की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो करण जौहर और सलमान खान 25 वर्षों के बाद एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों ने 1998 में आई फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म में शाह रुख खान और काजोल की भी अहम भूमिका थी।

सलमान खान शाह रुख खान के साथ टाइगर वर्सेस पठान में नजर आएंगे

किसी का भाई किसी की जान के रिलीज होने के बाद सलमान खान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका है। वहीं, सलमान खान शाह रुख खान के साथ फिल्म टाइगर वर्सेस पठान में नजर आएंगे। हाल ही में, इस फिल्म का थीम गाना रिलीज किया गया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। इसमें सलमान और शाह रुख को स्टंट करते हुए भी देखा जा सकता है। इस गाने को यश राज फिल्म्स ने बनाया है। सभी इसे लाखों व्यूज भी मिल चुके है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)