विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लड़के अरेस्ट

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 04 Oct 2019 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 09:32 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लड़के अरेस्ट
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लड़के अरेस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लड़कों की पहचान कर ली गई है। एक लड़के का नाम जैकी बिशनोई और दूसरे लड़के का नाम लॉरेंस बाबल है। दोनों लड़कों को वाहन चोरी और ड्रग्स स्मग्लिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 26 सितंबर को फेसबुक पर सलमान खान को जान से मारने धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बस पब्लिसिटी पाने के लिए पोस्ट डाल दी थी।

क्या थी पोस्ट : 

 26 सितंबर को आरोपी जैकी बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उसने सलमान को धमकी देते हुए लिखा था, 'उसके गुनाहों के लिए कोर्ट क्या सजा देगा, मैं उसकी जान ले लूंगा...उसको सजा मैं दूंगा। जैकी का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने ये पोस्ट काला हिरण शिकार मामले को लेकर था।

आपको बता दें कि सलमान पर 1998 में से काला हिरण शिकार केस चल रहा है। इस मामले पर 27 सितंबर  को सुनवाई  होने थी लेकिन सलमान खान के वकील ने सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देकर नई तारीख ले ली। अब इस मामले पर 19 दिसंबर को सुनवाई होनी है।