विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब Sanam Teri Kasam की ये बात सुनकर हक्का-बक्का रह गए थे Salman Khan, फिल्म को FLOP से नहीं बचा पाए थे Sikandar

Published: Tue, 18 Feb 2025 08:54 AM (IST)

Sanam Teri Kasam 9 साल पहले जब रिलीज हुई थी तब इसको लेकर कोई बज नहीं था। फिल्म की असफलता ...और पढ़ें

सनम तेरी कसम के लिए सलमान खान ने की थी मदद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सनम तेरी कसम के लिए सलमान खान ने की थी मदद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2016 में फ्लॉप हो गई थी सनम तेरी कसम
  2. री-रिलीज में सनम तेरी कसम ने उड़ाया गर्दा
  3. सनम तेरी कसम की मदद करने आगे थे सलमान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) अब तक की सबसे ज्यादा करने वाली री-रिलीज फिल्म है। हालांकि, जब यह 2016 में रिलीज हुई थी, तब बुरी तरह पिटी थी। फिल्म की कहानी नई थी, गाने अच्छे थे, लेकिन मूवी हिट नहीं हो पाई थी। हाल ही में, डायरेक्टर विनय सप्रू ने सनम तेरी कसम के फ्लॉप होने का कारण बताया है। साथ ही सलमान खान ने इस मूवी को लेकर क्या मदद की, उसका भी खुलासा किया है।

सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। इसका लेखन और निर्देशन विनय सप्रू और राधिका राव ने किया था, जबकि फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट ने किया था। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों स्टार्स और डायरेक्टर्स को उम्मीद थी कि फिल्म सुपरहिट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पूरा दिन स्टूडियो में बैठे रहते थे हर्षवर्धन-मावरा

विनय सप्रू ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सनम तेरी कसम बनाने में दिल और आत्मा लगा दी थी और उन्हें यकीन था कि वे अच्छी फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, स्टूडियो ने फिल्म के प्रमोशन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, इसी वजह से यह उस वक्त हिट नहीं हो पाई थी। डीएनए के साथ बातचीत में विनय ने बताया कि हर्षवर्धन और मावरा पूरा-पूरा दिन स्टूडियो में बैठे रहते थे, लेकिन कोई प्रमोशन नहीं होता था। गाने अच्छे होने के बावजूद फिल्म को लेकर कोई बज नहीं था। यहां तक कि लोगों को यह भी नहीं पता था कि फिल्म रिलीज कब हो रही है। 

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam के गिटार थीम ने जीता फैंस का दिल, आइकॉनिक सॉन्ग के पीछे था ये टैलेंटेड कलाकार

Sanam Teri Kasam

Photo Credit - Instagram

सलमान खान रह गए थे हैरान

सनम तेरी कसम की रिलीज को चंद दिन बचे थे और विनय सप्रू इसके प्रमोशन के लिए हाथ-पैर मार रहे थे। जब कुछ हाथ नहीं लगा तो वह सलमान खान से मदद मांगने गए। डायरेक्टर ने इस बारे में कहा, "मैं सलमान से मिला और उन्हें अपनी फिल्म की रिलीज के बारे में बताया। उन्होंने पूछा, 'यह कब रिलीज हो रही है?' और मैंने जवाब दिया, 'अगले चार दिनों में।' वह दंग रह गए और पूछा, 'आपकी फिल्म की कोई चर्चा नहीं है और आप इसे रिलीज कर रहे हैं? आप प्रमोशन के लिए बिग बॉस में क्यों नहीं आए?'"

Salman Khan

Photo Credit- Instagram

विनय सप्रू ने आगे बताया, "फिर मैंने उनके साथ अपने संघर्षों को साझा किया, और सुनने के बाद उन्होंने तुरंत पूछा, 'मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं, विनय जी?' हमने उनसे हमारे ट्रेलर को ट्वीट करने का अनुरोध किया और उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा किया। यही उनके लिए दोस्ती का मतलब है। मैं वास्तव में आभारी हूं कि वह इस तरह के संकट के समय हमारे लिए वहां थे।" 

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Day 11 Collection: मंडे टेस्ट में फिर पास हुई सनम तेरी कसम, 11वें दिन का कलेक्शन करेगा हैरान