सलमान ख़ान को पसंद आया बॉबी देओल का कोरोना वॉरियर्स के लिए बनाया वीडियो, कहा- 'चंद रोज की बात है यारों'
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कोरोना वायरस के ऊपर एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने एक कविता जैसा मोनोलॉग फ़िल्माया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस ( Coronavirus) के बीच बॉलीवुड सेलेब्स किसी ना किसी तरीके से अपने फैंस की का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया से अलग-अलग तरीके से संदेश भेज रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कोरोना वायरस के ऊपर एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने एक कविता जैसा मोनोलॉग फ़िल्माया है। इस वीडियो का नाम है 'चंद रोज की बात है यारों'।
वीडियो में वह अपनी आवाज़ में चंद रोज की बात है यारों को गा रहे हैं। इस वीडियो में कोरोना वायरस से लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। इसके अलावा उन लोगों को भी फ़िल्माया गया है, जो इस महामारी के दौरान आगे की पंक्ति में खड़े होकर जंग लड़ रहे हैं। पुलिस वालों को लोगों की मदद करते हुए दिखाया गया है। हेल्थ वर्कर्स को दिखाया गया है, जो अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।
सलमान को आया पसंद
ख़ास बात है कि यह वीडियो बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान ख़ान को भी पसंद आया है। उन्होंने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'चंद रोज की बात है यारों... जीतेंगे अगर हो सबका साथ।' उन्होंने इसमें बॉबी देओल को भी टैग किया। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान ख़ान ने भी कोरोना के दौरान एक गाना बनाया है। इस गाने का नाम भी 'कर नो' है। सलमान का यह गाना उनके फैंस को खू़ब पसंद भी आया था।
Chand roz ke baat hai yaaron... Jeetenge Agar ho Sabka Saath !!! @thedeol pic.twitter.com/uAOJKVSLCt— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 6, 2020
शाहरुख़ भी ला चुके हैं अपना गाना
सलमान ख़ान का गाने पर शाहरुख़ ख़ान ने टिप्पणी की थी। उन्हें यह पसंद आया था। इसके बाद आई फॉर इंडिया नाम की मुहिम के दौरान शाहरुख़ ने भी एक गाना गाया। शाहरुख़ के गाने का बोल है-'सब सही हो जाएगा'। इस गाने में शाहरुख़ के साथ उनके बेटे अबराम भी नज़र आए।