यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
53 वर्षीय Salman Khan अब तक क्यों है कुंवारे? शादी को लेकर दुखी मन से किया बड़ा खुलासा
Salman Khan का नाम संगीता बिजलानी से लेकर सोमी अली ऐश्वर्या राय कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर से जोड़ा गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आजतक शादी क्यों नहीं कीl गौरतलब है कि सलमान खान की आयु 53 वर्ष की हो गई है और वह अब भी कुंवारे हैंl
हालांकि उनके जीवन में कई लडकियां बतौर गर्लफ्रेंड बनकर आई हैं लेकिन किसी से भी उनकी शादी की बात नहीं बनी हैंl
View this post on Instagram
सलमान खान ने अपनी शादी के बारे में एक मगज़ीन को बताते हुए कहा कि आज तक उन्हें किसी भी महिला ने शादी के लिए प्रपोज नहीं किया हैंl इस बारे में आगे बताते हुए सलमान खान ने कहा कि आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि किसी लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया होंl इसके पीछे कारण वह यह मानते हैं कि क्योंकि वह कैंडल लाइट डिनर्स नहीं करते हैं, ऐसा करने पर उन्हें दिखाई नहीं देता कि वह क्या खा रहे हैंl
View this post on Instagram
सलमान खान ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें अभी तक किसी ने भी शादी के लिए नहीं पूछा हैंl सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी से लेकर सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर से जोड़ा गया है लेकिन सलमान खान की लवस्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाती हैंl
यह भी पढ़ें: Assam Flood: Akshay Kumar के 2 करोड़ के बाद अब Amitabh Bachchan ने दिए 51 लाख
सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीl सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैंl फिल्म में सलमान एक बार फिर पुलिस अफसर चुलबुल पांडे की भूमिका में नजर आएंगेl यह फिल्म इसी वर्ष रिलीज होगीl
