विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Rude Behavior Video: सलमान खान का सिद्धार्थ कनन के प्रति दुर्व्यवहार दर्शकों को नहीं आया रास, जमकर लगाई लताड़

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2022 02:50 PM (IST)

Salman Khan Rude Behavior Video सलमान खान फिल्म अभिनेता हैl वह हाल ही में आइफा 2022 में भाग लेने अबुधाबी ...और पढ़ें

Salman Khan Rude Behavior Video: सलमान खान का वीडियो वायरल हो गया हैl
Salman Khan Rude Behavior Video: सलमान खान का वीडियो वायरल हो गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Salman Khan Rude Behavior video: सलमान खान फिल्म अभिनेता हैl वह अक्सर अपने रूखे व्यवहार के कारण भी चर्चा में बने रहते हैंl हालांकि अब अबू धाबी के यस आइलैंड में हो रहे आइफा 2022 अवॉर्ड शो में सलमान खान ने होस्ट सिद्धार्थ कनन के साथ बदतमीजी की हैl उनके द्वारा कही गई बातें दर्शकों को रास नहीं आई हैl

दरअसल सिद्धार्थ कन्नन सलमान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित करते हैl इसके बाद सलमान खान ने सिद्धार्थ कनन के बारे में कहा, 'हेलो, नमस्ते, सलाम वालेकुम, सत श्री अकाल, केम छो, आदाब, अस्सलाम वालेकुमl कीप क्वाइटl' शायद वह ऐसा सिद्धार्थ को चुप रहने के लिए कह रहे थेl सलमान खान ने आगे कहा, 'इन्होंने हमें इतना बोर किया हैl तुम यह सारी चीजें कैसे मैनेज करते होl'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Najiya ❤ (@salman.najiya)

एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रहा हैl इसमें सलमान खान के फैंस उनके बर्ताव से दुखी नजर आ रहे हैंl कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि सलमान खान को सिद्धार्थ का अपमान नहीं करना चाहिए थाl एक ने लिखा है, 'यह कितना रुखा हैl ऐसे लोगों को बुलाते ही क्यों हैंl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'क्यों लोग ऐसे मतलबी और गुंडागर्दी करते हैंl मुझे याद है इतने सुशांत सिंह राजपूत को स्टेज पर परेशान किया थाl' एक अन्य ने लिखा है, 'बहुत ही घमंडी है, एटीट्यूड बहुत ही खराब है, जहां भी जाता है, कुछ भी अच्छा नहीं कहताl'

View this post on Instagram

A post shared by @lollywoodsparkofficial_

फैंस ने आगे भी प्रतिक्रिया दी हैl एक ने लिखा है, 'सलमान खान न तो मजाकिया है और नहीं अच्छा बोलते हैl एक अन्य ने लिखा है, 'कितना खराब करता है अगर आपको पसंद नहीं है तो फिर क्यों आते होl' सलमान खान ईद कभी दिवाली और टाइगर 3 में नजर आनेवाले हैl इसके अलावा उन्होंने शाह रुख खान की फिल्म में काम किया हैl सलमान खान की फिल्में काफी पसंद की गई हैl

View this post on Instagram

A post shared by Salman Najiya ❤ (@salman.najiya)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।