Move to Jagran APP

Salman khan Birthday: सलमान खान पहुंचे गैराज में और मिल गयी बीवी, जानें यहां पूरी कहानी

सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर व्यस्त हैं। इसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 10:45 PM (IST)
Salman khan Birthday: सलमान खान पहुंचे गैराज में और मिल गयी बीवी, जानें यहां पूरी कहानी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। वह बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में लगभग 26 साल पूरे कर लिये हैं। लेकिन आज भी सलमान को अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी याद है और यह भी याद है कि वह इस फिल्म का हिस्सा कैसे बने थे। तो आइए आज उनके 53वें जन्मदिन पर इसके बारे में बताते हैं।  

loksabha election banner

सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन आपको एक दिलचस्प बात बताने जा रही हैं जजो खुद सलमान ने दस का दम की प्रेस लांचिंग के दौरान बताई थी। सलमान ने बताया था कि जब उन्हें बीवी हो तो ऐसी आॅफर हुई थी तो वह खुद भी इस बात से हैरान थे कि ऐसा कैसे हो गया। सलमान बताया था कि उन्होंने कई सालों के बाद यह सवाल हाल ही में कुछ साल पहले फिल्म के मेकर्स जेके बिहारी से पूछा था कि उनके दिमाग में सलमान खान को लेने का ख्याल कहां से आया था। तो मेकर्स ने उन्हें बड़ी ही अजीब कहानी सुनायी, उन्होंने सलमान को बताया कि मेकर्स इस फिल्म के रोल के लिए कई एक्टर्स से बात कर चुके थे। लेकिन कोई एक्टर तैयार ही नहीं था, हर कोई रोल ठुकरा रहा था। ऐसे में मेकर्स परेशान हो गये थे। सलमान बताते हैं कि उनके घर के पास एक गैरेज हुआ करता था। मेकर्स वही बैठे हुए थे। मेकर्स ने सलमान से कहा कि हमने तय किया कि अब जो भी लड़का इस गैरेज में आयेगा, हम उसको ही साइन कर लेंगे और फिर सलमान वहां पहुंचे, तो उन्हें साइन कर लिया गया। सलमान यह बात सुन कर खुद ही हैरान हो गये थे कि अच्छा उन्हें इन कारणों से फिल्म में जगह मिली थी।

यह भी पढ़ें: नमस्कार...अभिनंदन ...आभार: इस दिन से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवाल

याद हो कि बीवी हो तो ऐसी में सलमान ने कैरेक्टर रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन जेके बिहारी ने किया था और फिल्म में रेखा, बिंदू, कादर खान, फारुख शेख ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।इसके बाद सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उनकी फिल्मों को लगातार सफलता मिली थी। 

यह भी पढ़ें: जैकलीन ने रेस 3 के लिए क्या ये काम और उफ़ तक भी नहीं की

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर व्यस्त हैं। आपको बता दें कि, सलमान की पिछली फिल्म रेस 3 थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.