Move to Jagran APP

Box Office: सलमान ख़ान की 'रेस 3' ने जो गणित बिगाड़ा, उसे ईद ने संभाला

जब सलमान ख़ान की फ़िल्म आने वाली होती है तो प्रोड्यूसर्स उस तारीख़ के आस-पास भी अपनी फ़िल्म लाने का रिस्क नहीं उठाते।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 09:49 AM (IST)
Box Office: सलमान ख़ान की 'रेस 3' ने जो गणित बिगाड़ा, उसे ईद ने संभाला
Box Office: सलमान ख़ान की 'रेस 3' ने जो गणित बिगाड़ा, उसे ईद ने संभाला

मुंबई। सलमान ख़ान की 'रेस 3' रिलीज़ हो गयी है। फ़ैंस के बीच दीवानगी देखी जा रही है, मगर 'रेस 3' क्रिटिक्स को प्रभावित नहीं कर सकी। वैसे सलमान की फ़िल्मों को क्रिटिक प्रूफ़ कहा जाता रहा है, क्योंकि समीक्षक चाहे जितने नंबर दें, सलमान की फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर विजेता बनकर ही निकलती है। और फिर ईद के मौक़े पर तो कहना ही क्या, सलमान की फ़िल्म त्यौहार के उल्लास को और बढ़ा देती है।

loksabha election banner

बॉक्स ऑफ़िस आंकड़ों और फैन फॉलोइंग के हिसाब से देखें तो सलमान ख़ान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जब उनकी फ़िल्म आने वाली होती है तो प्रोड्यूसर्स उस तारीख़ के आस-पास भी अपनी फ़िल्म लाने का रिस्क नहीं उठाते। 'रेस 3' की रिलीज़ के मद्देनज़र 8 जून का शुक्रवार खाली गया। रजनीकांत की फ़िल्म 'काला' 7 जून को ज़रूर रिलीज़ हुई, मगर यह मूल रूप से दक्षिण भारतीय फ़िल्म है।

यह भी पढ़ें: ईद के सिकंदर सलमान, रेस 3 रिलीज़ से पहले ही 130 करोड़ की कर ली कमाई

'काला' पहले 15 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, मगर 'रेस 3' से सीधी टक्कर ना होने के बावजूद इसे 7 जून को रिलीज़ किया गया। 'रेस 3' ने पहले दिन 29.17 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। रेस 3 की रिलीज़ से जिन फ़िल्मों के कारोबार पर असर पड़ा, वो इस प्रकार हैं-

वीरे दी वेडिंग- 'वीरे दी वेडिंग', 'रेस 3' से दो हफ़्ते पहले 1 जून को रिलीज़ हुई थी और अभी तक सिनेमाघरों में चल रही है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। 'रेस 3' की वजह से 'वीरे दी वेडिंग' के आंकड़े प्रभावित हुए।रेस 3 की रिलीज़ वाले दिन यानि 15 जून को वीरे दी वेडिंग सिर्फ़ 70 लाख जमा कर सकी, जबकि 16 जून को ईद पर कलेक्शन बढ़े और 1.10 करोड़ जमा किये। रविवार को वीरे दी वेडिंग ने 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया।  इसके साथ फ़िल्म का कुल कलेक्शन 80.23 हो गया है। वर्ल्डवाइड फ़िल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव छू लिया है। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म को हिट घोषित किया जा चुका है।

परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण- जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'परमाणु' 25 मई को सिनेमाघरों में पहुंची थी। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 35.41 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे हफ़्ते में इसे 16.42 करोड़ मिले, जबकि तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 7.03 करोड़ जमा किये। 'परमाणु' 58.86 करोड़ जमा कर चुकी है। शुक्रवार को रेस 3 की रिलीज़ के बाद परमाणु की शक्ति कुछ कम हो गयी और फ़िल्म ने सिर्फ़ 36 लाख का ही बिज़नेस किया, मगर 16 जून को ईद के त्योहार ने परमाणु के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी की। चौथे शनिवार को परमाणु ने 83 लाख, रविवार को 86 लाख और सोमवार को 38 लाख जमा किये,और इसके साथ फ़िल्म का कलेक्शन 61.29 करोड़ हो चुका है। परमाणु के फिलहाल 318 सिनेमाघरों में 464 शोज़ हर रोज़ चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पिछले 9 सालों में सलमान ख़ान को मिली है 1500 करोड़ की ईदी

राज़ी- साल 2018 की बेहतरीन फ़िल्मों में आलिया भट्ट की 'राज़ी' का नाम लिया जाएगा। मेघना गुलज़ार निर्देशित यह फ़िल्म 11 मई को रिलीज़ हुई थी। पांच हफ़्ते बाद 'राज़ी' की रफ़्तार धीमी हुई है, मगर पूरी तरह ज़ीरो नहीं हुई है। वैसे तो कलेक्शन के आधार पर 'राज़ी' को ब्लॉकबस्टर का दर्ज़ा मिल चुका है, मगर सिनेमाघरों में लगी रहने की वजह से रेस में बनी हुई है। 15 जून शुक्रवार को 'रेस 3' की रिलीज़ के बाद राज़ी के आंकड़े गिरे और फ़िल्म ने 15 लाख जमा किये। हालांकि ईद का फ़ायदा इसे भी मिला और शनिवार को 26 लाख और रविवार को 29 लाख का बिज़नेस हुआ। सोमवार (18 जून) को भी फ़िल्म 15 लाख कमाने में कामयाब रही। राज़ी अब 122.07 करोड़ जमा कर चुकी है। 

'रेस 3' के बाद अब बड़ी फ़िल्म 'संजू' है, जो 29 जून को दर्शकों के बीच पहुंचेगी। 22 जून को भी कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है। यानि दो हफ़्तों तक सलमान ख़ान की 'रेस 3' के लिए रास्ता खाली है। दूसरा पक्ष यह भी है कि अगर 'रेस 3' दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही, तो इन तीनों फ़िल्मों को अपना दम-ख़म दिखाने के लिए कुछ वक़्त और मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें: रेस 3 रिलीज़ हो गयी, क्या बदलेगी Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.