Salman Ayat Video: भांजी आयत पर बेशुमार प्यार लुटाते दिेखे सलमान खान, देखें क्यूट वीडियो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को बच्चों से कितना लगाव है ये सब जानते हैं फिर अगर बात अपने घर कें बच्चों की हो तो भाईजान सारे जहां का प्यार लुटा देते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को बच्चों से कितना लगाव है ये बात सब जानते हैं फिर अगर बात अपने घर के बच्चों की हो तो भाईजान सारे जहां का प्यार लुटा देते हैं। सलमान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत से बहुत प्यार करते हैं। वो अक्सर उनके साथ खेलते नजर आते रहते हैं। हाल ही में अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर मामा-भांजी का एक वीडियो शेयर किया है जो इतना क्यूट है कि उसे एक बार देखने से तो आपका मन नहीं भरेगा।
इस वीडियो में भी सलमान, आयत से साथ खेलते नजर आ रहे हैैं। और आयत भी अपने मामू को खूब सारा प्यार कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आयत एक महिला के गोदी में हैं और सलमान खान उनके सामने खड़े हैं। सलमान बार-बार आयत को प्यार करने के लिए आगे बढ़ते हैं और किस कर के पीछे हो जाते हैं। भाईजान ऐसा कई बार करते हैं। वीडियो की की सबसे खास बात ये है कि आयत भी मामू को लगातार किस करती है। दोनों का ये वीडियो बहुत प्यारा है।
वीडियो शेयर करते हुए अर्पिता ने आयत की तरफ से सलमान के लिए एक कैप्शन भी लिखा है। अर्पिता ने लिखा 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मामू'। आयत और सलमान के इस वीडियो की न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी तरीफ कर रहे हैं। दिया मिर्जा, पुल्कित सम्राट, मिनी माथुर, एली अवराम ने कमेंट कर वीडियो को क्यूट बताया है।