विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan: राजेश खन्ना के लिए दीवानगी पर जब सलमान खान ने कहा- उनके स्टारडम का 10 परसेंट भी...

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 06:36 PM (IST)

Salman Khan सलमान खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके लाखों फैंस है जिनकी नजरों में उनसे बड़ा ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan and Rajesh Khanna
File Photo of Salman Khan and Rajesh Khanna

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर सलमान खान की पॉपुलैरिटी से पूरी दुनिया वाकिफ है। उनका काम और नाम हर जगह मशहूर है। अगर आम भाषा में सलमान खान को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा। लेकिन लगता है सलमान खान अपने बारे में ऐसा नहीं सोचते। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उनका एक पुराना इंटरव्यू है, जिसमें वह बता रहे हैं कि उनकी नजरों में सबसे बड़ा स्टार कौन था और अब भी कौन है। 

राजेश खन्ना के स्टारडम का 10 प्रतिशत भी नहीं मेरा स्टारडम

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में 80 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल या सुपर सक्सेसफुल रही है। स्टार किड होने की वजह से सलमान को शुरुआत से ही फिल्मों के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। करियर की शुरुआत से ही वह कई हिट फिल्में डिलीवर करते चले गए। आज उनकी पहचान और पावर ऐसी है, कि कोई भी उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखता ही है। लेकिन सलमान खुद को सुपरस्टार नहीं मानते। उनकी नजरों में 60-80 के दशक में राजेश खन्ना और कुमार गौरव से बड़ा स्टार कोई नहीं था।

आज भी सलमान का स्टारडम इनके स्टारडम के 10 प्रतिशत बराबर नहीं है। राजेश खन्ना और कुमार गौरव के अलावा सलमान एक्टर के तौर पर दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन से बड़ा स्टार किसी को नहीं मानते। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी दमदार काम कर रहे हैं। 

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

26 नवंबर, 2021 को सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा सकी। 'अंतिम' के बाद सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखेंगे। इस फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा सलमान, कटरीना के साथ 'एक था टाइगर 3' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्मों के अलावा फैंस सलमान को बिग बॉस 16 को होस्ट करते भी देखेंगे। 

यह भी पढ़ें: Raju Srivastava: पूरी नहीं हो सकी राजू श्रीवास्तव की यह ख्वाहिश, इन सितारों के भी सपने रह गये अधूरे