विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Bhai Song: ईद पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया सॉन्ग 'भाई भाई', ​दिखे दबंग अंदाज में

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Tue, 26 May 2020 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 03:35 PM (IST)

ईद पर सलमान खान का नया सॉन्ग भाई भाई रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी है।

Bhai Bhai Song: ईद पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया सॉन्ग 'भाई भाई', ​दिखे दबंग अंदाज में
Bhai Bhai Song: ईद पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया सॉन्ग 'भाई भाई', ​दिखे दबंग अंदाज में

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस को हर साल ईद के मुबारक मौके पर उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार रहता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में काम बंद है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी को भी घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में सलमान खान लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हैं। जहां हाल ही में सलमान खान ने अपना गाना 'तेरे बिना...' रिलीज किया था। वहीं अब ईद के मौके पर फैंस के फिल्म न सही लेकिन वह अपना एक नया गाना लेकर आए हैं। इस गाने को सलमान खान ने यूट्यूब पर 25 मई यानी कल रिलीज किया है। देखते ही देखते ये गाना वायरल हो रहा है।

ईद पर सलमान खान का नया सॉन्ग 'भाई भाई' रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। 'भाई भाई' गाने को अब तक 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैन्स को सलमान खान का यह नया सॉन्ग बहुत पसंद आ रहा है और लोग एक्टर के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

आपको बता दें, लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के दो गाने रिलीज हुए हैं। इन दोनों ही गानों को सलमान ने अपनी आवाज दी है। कुछ दिनों पहले सलमान का गना 'तेरे बिना...' रिलीज हुआ है। इस गाने मेें सलमान खान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थीं। वहीं एक और गाना सलमान ने कोरोना वायरस पर बनाया था। ये गाना था 'प्यार करोना'। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब सलमान के नए गानें 'भाई भाई' को खूब पसंद किया जा रहा है। गानें में सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।