16 सितारे, दो शादियां, एक मौत और 14 गाने... 32 साल पहले आई कल्ट फिल्म ने रचा था इतिहास, घर-घर में हुई मशहूर
आज से 32 साल पहले आई सूरज बड़जात्या की कल्ट फिल्म ने पारिवारिक फिल्मों की परिभाषा ही बदल दी थी। इस फिल्म में 16 कलाकारों नजर आए थे।
-1783001102858_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्मों का एक सुनहरा इतिहास रहा है। इन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत ही यही होती थी कि इसे आप घर के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सबके साथ बैठकर देख सकते थे।
सूरज बड़जात्या (Suraj Barjatya) ने उस जमाने में इस तरह की फिल्म लाकर फिल्मों की परिभाषा ही बदल दी। इस तरह की फिल्में सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि भारतीय समाज, संस्कारों और मूल्यों का आईना भी दिखाती हैं। आज आपको एक ऐसी ही कल्ट फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने परिवार, बलिदान और छोटे-बड़ों का आदर करने वाले रिश्ते को बखूबी पर्दे पर पेश किया।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने की फिल्म 'काला हिरण' पर रोक लगाने की मांग, मेकर्स ने दिल्ली HC में दिया ये जवाब
कितने कलाकार आए थे नजर?
कई लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे बहुत बार देखा। इसे जितनी भी बार देख लो, मन नहीं भरता। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1994 में रिलीज हुई हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Kaun) में 16 कलाकार नजर आए थे? फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, अनुपम खेर, रीमा लागू, बिंदू, अजीत वचानी, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, प्रिया अरुण और साहिल चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए।
-1783001551647.jpg)
यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था।
इस फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प किस्सा ये हैं कि करीब 3 घंटे 30 मिनट लंबी इस फिल्म में कुल 14 गाने थे। शुरुआत में लंबाई की शिकायत के कारण दो गाने हटा दिए गए थे, लेकिन फिल्म के सुपरहिट होते ही दर्शकों की मांग पर उन्हें वापस जोड़ दिया गया।
-1783001573318.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है जिसमें परिवार वाले बड़ी बहू की मौत हो जाने के बाद उसके नवजात बच्चे को पालने के लिए बहू की छोटी बहन को चुनते हैं। बच्चे की परवरिश के लिए वो चाहते हैं कि बड़े बेटे की शादी उससे हो जाए जबकि निशा यानी माधुरी दीक्षित उसी परिवार के छोटे बेटे प्रेम यानी सलमान खान से प्यार करती है। यही पर कहानी में ट्विस्ट आता है जोकि आपको अंदर से बेहद इमोशनल करके जाएगा।
मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन माधुरी दीक्षित के अभिनय से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने थियेटर में जाकर इस फिल्म को 85 बार देखा था। यही वजह है कि फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और वो इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।