विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maatrubhumi की रिलीज पर सस्पेंस का साया, 2026 में नहीं आएगी Salman Khan की वॉर ड्रामा?

Published: Mon, 13 Jul 2026 01:43 PM (IST)

Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर फिर से नया अपडेट आया है। जानिए यह कब रिलीज हो सकती है।

मातृभूमि की रिलीज हुई पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- एक्स

मातृभूमि की रिलीज हुई पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) अप्रैल के महीने में रिलीज के लिए तैयार थी। फिल्म का टीजर आ गया था। एक के बाद एक गाने भी जारी किए जा रहे थे। फिर अचानक इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।

भारत-चीन वॉर पर आधारित मातृभूमि के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद फिल्म को कथित तौर पर दोबारा शूट किया गया। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट भी टाल दी गई। माना जा रहा था कि फिल्म 2026 के मिड में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। मगर अब शायद ऐसा नहीं होने वाला है।

नहीं मिली मातृभूमि को रिलीज डेट

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो मातृभूमि 2026 में रिलीज नहीं हो पाएगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म को नई रिलीज डेट नहीं मिल पाई है। इस साल पहले से ही बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट स्लॉट बुक हो चुकी हैं। सलमान खान फिल्म का क्लैश नहीं चाहते हैं, इसलिए वह इसे अगले साल ही रिलीज करने का मन बना रहे हैं।

Salman Khan Movie

मातृभूमि पर फंसा है पेंच

बात रही फिल्म को लेकर दिक्कतों की तो उसे सुलझा लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर से फिल्म के कुछ कंटेंट (जिसमें चीन का जिक्र भी शामिल है) को लेकर चिंता जताई गई थी। जिसके बाद पहले फिल्म का टाइटल चेंज किया गया और फिर री-स्क्रिप्टिंग के बाद फिर से फिल्म को शूट किया गया। कहा जा रहा है कि ये मुद्दे अभी सुलझ नहीं पाए हैं।

Salman Maatrubhumi

कब रिलीज हो सकती है मातृभूमि?

यही वजह है कि मातृभूमि को अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। सलमान इस फिल्म के जरिए 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। सलमान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की Maatrubhumi के सर्टिफिकेशन विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कब रिलीज होगी 'भाईजान' की वॉर ड्रामा?

यह भी पढ़ें- Maatrubhumi Review: रिलीज डेट से पहले सामने आया मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू, क्यों मस्ट वॉच है Salman की फिल्म?