Coronavirus Lockdown: भतीजे के साथ वायरल सलमान का ये वीडियो, लोग बोले-'हमें आपके फैन होने पर गर्व है'
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सलमान खान को डर गए हैं और बहुत ज्यादा डर गए हैं। इस बात को खुद भाईजान ने स्वीकार किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सलमान खान डर गए हैं और बहुत ज्यादा डर गए हैं। इस बात को खुद भाईजान ने स्वीकार किया है। सलमान ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैडंल पर एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो बहुत बहादुरी से कह रहे हैं कि वो डर गए हैं।
दरअसल, सलमान इन दिनों अपने घर से दूर अपने फार्म हाउस में क्वारंटाइन हैं। उनके भतीजे यानी सोहेल खान के बेटे निरवान भी उनके साथ फार्म हाउस में मौजूद हैं। सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें निर्वाण भी उनके साथ बैठे हुए हैं।
एक मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं 'हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे लेकिन अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो भाई डर गए हैं'। इसके बाद सलमान निर्वाण का परिचय देते हैं कि वो सोहेल खान के बेटे हैं। इसके बाद सलमान निर्वाण से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा? निर्वाण जवाब देते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' इसके बाद भाईजान बताते हैं कि उन्होंने भी तीन हफ्ते से अपने फादर को नहीं देखा है, क्योंकि वो घर पर अकेले हैं।
इसके बाद सलमान कहते हैं , ‘हम लोग डर गए हैं और बड़ी बहादुरी से कहते हैं कि हम डर गए हैं। आप ज्यादा बहादुर मत बनो’। इसके बाद सलमान निर्वाण से पूछते हैं कि उनको क्या’ लगता है। इस पर निर्वाण कहते हैं कि समझदारी इसी में है कि आप अपने घरों में रहें और एक-दूसरे से दूर रहें, क्योंकि जितना आप दूर रहोगे उतनी जल्दी ये खत्म होगा। अंत में भाईजान कहते हैं, ‘जो डायलॉग था कि जो डर गया समझो मर गया वो यहां अप्लाई नहीं होता है। यहां जो डर गया समझ बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी’। दबंग खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस सलमान की तरीफ कर रहे हैं।
Be Home n Be Safe @NirvanKhan15 #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/3erbteJtz6— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 5, 2020
Well said Bhai ! Jo Darr gaya samjho bach gaya ! #StayHome #Covid_19— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) April 6, 2020
Bhai I'm also packed in the house and only one time step out to buy vegetables and chicken pic.twitter.com/xbe9GOtnvz— Salman Abdi #Radhe (@SalmanAabdi) April 5, 2020
Jeete Hai Shaan se #SalmanKhan fan ke naam se
PROUD TO BE UR FAN BHAIJAAN
We Luv u @BeingSalmanKhan till our Lst Brth
JAI SALMAN KHAN— SHAHID Sᴀʟᴍᴀɴɪsᴛᴀɴ (@SSALMANISTAN) April 5, 2020
Bhaijaan 👌👌— Brijwa SRK FAN (@BrijwaSrk) April 5, 2020