Salman Khan Photo: मास्क पहनकर साइकलिंग करते सलमान खान की नई तस्वीर हुई वायरल, देखी गई लाखों बार
Salman Khan New Photo सलमान खान अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में आए हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के हिट स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जान जाते है। सलमान हमेशा ही संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। वहीं कोरोना काल के मुश्किल वक्त में भी सलमान ने जरुरतमंदों की काफी मदद की। सलमान खान सोशल मडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैंं। वहीं उनके फैंस को भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच सलमान खान की एक तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान ने अब अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए और अपनी सुरक्षा के लिए के सलमान ने खुद मास्क पहन रखा है। इस दौरान वह अगर उनके लुक की बात करें तो वह डार्क ग्रे कलर की स्वेटशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कैप पहना हुआ है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षित रहे...।' सलमान की इस तस्वीर पर उनके फैन्स कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर काफी सुर्खियों में हैंं इस शो को लेकर रोजना काई न कोई खबर सामने आ रही हैं। सलमान खान के इस शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस प्रोमो को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब 'बिग बॉस 14' को लेकर खबर आ रही हैं कि मौजूदा माहोल को देखते हुए इस बार की थीम लॉकडाउन रखी है। फिलहाल थीम को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस में हमेशा ही थीम को लेकर काफी क्रेज बना रहता है।