विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan ने क्या सच में Ranu Mondal को दिया 55 लाख का घर, सोशल मीडिया में ख़बर हुई वायरल...

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 27 Aug 2019 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 01:01 PM (IST)

Salman Khan Helps Ranu Mondal सलमान वैसे अपनी दरियादिली के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं और अक्सर ज़रूरतमंदों की मदद करते रहते हैं।

Salman Khan ने क्या सच में Ranu Mondal को दिया 55 लाख का घर, सोशल मीडिया में ख़बर हुई वायरल...
Salman Khan ने क्या सच में Ranu Mondal को दिया 55 लाख का घर, सोशल मीडिया में ख़बर हुई वायरल...

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला शायद ही कोई शख़्स होगा, जो अब रानू मंडल (Ranu Mondal) के नाम से वाकिफ ना हो। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के गाये 'एक प्यार का नगमा है' (Ek Pyar Ka Nagma Hai) गाने को गाकर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू की ज़िंदगी ने ऐसा मोड़ लिया है कि दुनिया ही बदल गयी है। संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने उन्हें अपनी फ़िल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर (Happy Hardy And Heer) में गाने का मौक़ा दिया है। मगर, अब रानू के बारे में एक ऐसी ख़बर सोशल मीडया में वायरल हो रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया में अब यह चर्चा ज़ोरों पर है कि सलमान ख़ान (Salman Khan) रानू की मदद को आगे आये हैं और मुफ़लिसी की मारी इस बेहतरीन सिंगर को उन्होंने 55 लाख का घर दिलवाया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सलमान रानू से अपनी आने वाली फ़िल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में भी एक गाना गवाने वाले हैं। हालांकि इन ख़बरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान वैसे अपनी दरियादिली के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं और अक्सर ज़रूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The divine intervention - Thanks for the unadulterated love that you have given to Ranu ji, Teri Meri Kahani and Happy Hardy And Heer & Super Star Singer 🙏 #happyhardyandheer #superstarsinger #talent #singer #instadaily #instalike #trending

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

आपको याद होगा कि जब रानू की सुरीली आवाज़ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था तो हिमेश ने एक सिंगिंग रिएलिटी शो में उन्हें बाकायदा बुलाकर गाना गवाया और एलान किया कि उनकी अपनी फ़िल्म में गाना गवाएंगे। हिमेश ने वादा निभाया भी। हैप्पी हार्डी एंड हीर में रानू ने तेरी मेरी कहानी गाना रिकॉर्ड किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में ख़ूब देखा गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recorded teri meri kahani my new song from happy hardy and heer with the very talented ranu mondal who has a divine voice , all your our dreams can come true if we have the courage to peruse them , a positive attitude can really make dreams come true , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट की रहने वाली हैं और वहीं स्टेशन पर फ़िल्मों के गाने गाकर गुज़र-बसर करती थीं। इसी दौरान स्थानीय युवक अतींद्र ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और रानू स्टार बन गयीं।