सलमान खान को 'हुड हुड' गाने में आग उगलते देख सोशल मीडिया में आई मीम्स की बाढ़, देखें यहां
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के गाने हुड हुड का वीडियो सामने आ चुका है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर सलमान को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही अपने फैंस के लिए धमाकेदार फिल्म दबंग 3 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म के मज़ेदार गाने की ऑडियो भी रिलीज़ की जा चुकी है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म के गाने हुड हुड की वीडियो सामने आई है, जिसे देख सोशल मीडिया में सलमान खान के काफी फनी मीम्स बनाए जा रहे हैं। आइए नज़र डालते हैं इन मज़ेदार मीम्स पर।
सलमान खान के गाने हुड हुड में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसमें सलमान अपने मुंह से आग निकाल रहे हैं। उनकी ये फेका फाकी शायद लोगों से बर्दाश नहीं हो पायी। सोशल मीडिया में एक यूज़र ने इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, कौन कहता है कि डायनासोर अब नहीं हैं, हमारे पास भारत में एक है।
Who said dinosaur dont exist ?
Here in India we have one 🦕
Velociraptor salman . #HudHudDabangg #Dabangg3 pic.twitter.com/wCb0uEuZsv pic.twitter.com/H0dFkvviL7— sudheerkumarpradhan (@sudheerakki175) November 15, 2019
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक रैंप शो के दौरान अपने शरीर में आग लगा कर वॉक की थी जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए थे। अब सोशल मीडिया में दोनों की साथ तस्वीर शेयर हो रही है जिसमें ऐसा दिखाया जा रहा है कि सलमान खान ने आग फूंकी और अक्षयर कुमार को लग गई।
#HudHudDabangg pic.twitter.com/iUqhuuRSYk— Being Arju (@Prembhaai) November 14, 2019
अब तक की सबसे पॉपुलर सीरीज़ में से एक गेम्स ऑफ थ्रोन में डेनेरियस टारगेरियन ने कुछ ड्रेगन पाल रखे थे जो उनके कहने पर अपने मुंह से आग निकाला करते थे। अब एक मीम्स काफी वायरल हो रहा है जिसमें डेनेरियस के ड्राकारियस कहने पर सलमान खान के मुंह से आग निकल रही है।
Lights , Camera , Dracarys 😍😍
Close Enough#HudHudDabangg #HudHud #SalmanKhan #Dabangg3 pic.twitter.com/uvcTsnc593— Sneha Nair ⚫🍋🌶🐼👼🏻🦄🐲🦅🍦🏹⚫ (@blindspot2707) November 14, 2019
जहां एक तरफ गाने को देख हर तरफ मज़ाक बनाया जा रहा है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस वीडियो से काफी खुश हैं। कुछ ने तो सलमान खान को ड्रेगन खान तक कह डाला है। खैर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस गाने की ही तरह बाकी गानों की भी जल्द वीडियो सामने आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Ashiqui Mein Teri 2.0 Song: रानू मंडल का एक और गाना हुआ रिलीज़, विवादों के बाद क्या फिर मिलेगा लोगों का प्यार
Dragon khan🔥😍 #HudHudDabangg pic.twitter.com/bbIKNLbJ7V— Sarvan2.0 (@VKsSarvan) November 14, 2019
आपको बता दें कि प्रभू देवा द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म दबंग 3 को 22 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, अरबाज़ खान, अमोल गुप्ते मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।